विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2022

'जब वी मेट' की करीना को टक्कर दे रही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लड़की, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- ये असली है या नकली!

अस्मिता का न सिर्फ चेहरा करीना से मिलता है, बल्कि उनके हाव-भाव और एक्सप्रेशंस भी बिलकुल बेबो जैसे हैं. इस वीडियो में तो वे करीना कपूर की बिलकुल कॉपी लग रही हैं. 

'जब वी मेट' की करीना को टक्कर दे रही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लड़की, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- ये असली है या नकली!
अस्मिता गुप्ता का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

करीना कपूर बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं और बेबो की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. लड़कियों के बीच भी करीना का ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल चर्चा का विषय बना रहता है. करीना के डायलॉग्स पर अब तक आपने न जाने कितनी ही लड़कियों को एक्ट करते हुए देखा होगा. पर आज हम आपको एक ऐसी लड़की का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ दिखती करीना जैसी है, बल्कि उनकी एक्टिंग भी शनदार है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को 'जब वी मेट' का डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो में आप एक लड़की को करीना कपूर के उस मशहूर सीन पर एक्ट करते हुए देख सकते हैं, जब फिल्म में एक्ट्रेस ट्रेन पर चढ़ती हैं. बता दें, इस वीडियो में नजर आने वालीं लड़की का नाम अस्मिता गुप्ता है. अस्मिता के वैसे तो ढेरों वीडियोज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं, लेकिन करीना कपूर के डायलॉग्स पर उनकी एक्टिंग को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. अस्मिता का न सिर्फ चेहरा करीना से मिलता है, बल्कि उनके हाव-भाव और एक्सप्रेशंस भी बिलकुल बेबो जैसे हैं. इस वीडियो में तो वे करीना कपूर की बिलकुल कॉपी लग रही हैं. 

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हमारी करीना आ गई". तो एक अन्य ने लिखा है, "करीना की टू कॉपी. एक्टिंग भी वैसी है". गौरतलब है कि फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर ने गीत का रोल निभाया था, जो काफी फेमस हुआ था. इस फिल्म में वे शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था.

VIDEO: विजय देवरकोंडा और अनन्‍या पांडे कल सुबह पहुंचे एयरपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab We Met, Asmita Gupta, Kareena Kapoor, Asmita Gupta Jab We Met Dialogue, Kareena Kapoor Doppelganger, Kareena Kapoor Doppelganger Asmita Gupta, Asmita Gupta Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com