विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

शाहरुख खान से फैन ने पूछा मेरी बाइक कैसी है, तो बादशाह बोले- हेलमेट पहनो...देखें Tweet

#AskSRK सेशन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से फैन ने पूछा बाइक कैसी लग रही है, तो मिला ऐसा जवाब.

शाहरुख खान से फैन ने पूछा मेरी बाइक कैसी है, तो बादशाह बोले- हेलमेट पहनो...देखें Tweet
#AskSRK शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैन्स के सवालों का दिया जवाब
  • शाहरुख खान ने दिए फैन्स के सवालों का जवाब
  • #AskSRK सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड
  • शाहरुख खान से फैन ने पूछा मेरी बाइक कैसी लग रही है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) यूं तो इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं लेकिन शाहरुख खान अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़ जाते हैं. अपने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए एक बार फिर शाहरुख खान हैशटैग आस्क एसआरके सेशन #AskSRK के जरिए फैन्स के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान फैन्स ने शाहरुख खान से कई अजीबो-गरीब सवाल किए. एक फैन ने तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Twitter) के इस सेशन के दौरान बाइक चलाते हुए अपना एक फोटो ही ट्वीट कर दिया. फैन ने बाइक पर SRKian का स्टिकर भी लगा हुआ था. 

दिशा पटानी का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल, इस अंदाज में दिखी 'मलंग गर्ल'


फैन ने सेशन के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से पूछा, "आपको मेरी बाइक के बारे में क्या लगता है, क्या यह कूल है?" फैन के इस सवाल पर बॉलीवुड के बादशाह ने जवाब देते हुए कहा, "हेलमेट पहनो." शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Tweet) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. #AskSRK ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस पर अब तक  22 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं. 

हिना खान को 'डैमेज्ड 2' मेंं करनी पड़ी स्मोकिंग, बोलीं- मेरे लिए आसान नहीं था...देखें Video

#AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से फैन्स ने जहां उनकी अपकमिंग फिल्म की एनाउंसमेंट को लेकर सवाल किये, तो वहीं फैन्स ने अपने फेवरिट एक्टर की पसंदीदा चीजें भी पूछीं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, #AskSRK Session, Shah Rukh Khan Twitter, Shah Rukh Khan Tweet Viral, Shah Rukh Khan Fan Asked Questions, #AskSRK Trending On Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com