संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने की. इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्मी सितारों और आम लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले और उनकी बहन और दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के निधन के बीच एक संयोग है, जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं.
आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन का संयोग
भारतीय संगीत की दो महान आवाजें हैं आशा भोसले और लता मंगेशकर. जहां लता मंगेशकर को भारत का कोकिला कहा जाता था तो उनकी बहन ने प्यार की आवाज थीं. दोनों ने बॉलीवुड में कई गानों को अपनी आवाज दी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 6 फरवरी 2022 को रविवार के दिन 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. वहीं दुर्भाग्य से ठीक 4 साल बाद आज यानी 22 अप्रैल 2026 को रविवार के दिन 92वें साल की उम्र में निधन हुआ. वहीं उन्होंने भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली.
बेटे ने दी निधन की जानकारी
बताया जा रहा है कि आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लगीं अस्पताल से बाहर आकर बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि यह बड़ी दुख की खबर है कि आशा भोसले जी का निधन हो गया है. उनको मल्टी ऑर्गन फेलियर था, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ''आज पूरा देश शोक में डूबा है. आज एक युग का अंत हो गया है.''
12 हजार से ज्यादा गाए गाने
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए. उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के' और 'दिल चीज क्या है' जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं