विज्ञापन

आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट

भारतीय संगीत जगत से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट
आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत

भारतीय संगीत जगत से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम उनका इलाज कर रही है. उनकी हालत को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, जिससे फैंस के बीच चिंता का माहौल है.

हजारों गानों की आवाज, कई पीढ़ियों की पसंद

आशा भोंसले भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती हैं. उन्होंने “पिया तू अब तो आजा”, “जाइए आप कहां जाएंगे”, “रंगीला रे” और “शरारा शरारा” जैसे अनगिनत हिट गाने दिए हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा. उनका करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने हर तरह के गीत गाकर अपनी अलग पहचान बनाई.

बहन, शादी और उतार-चढ़ाव

आशा भोंसले, महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. दोनों के रिश्ते में एक समय दूरी आई, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया. निजी जीवन में आशा ने दो शादियां कीं. उनकी दूसरी शादी मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन से हुई थी, जिनके साथ उनकी जोड़ी बेहद सफल रही. उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष देखे, लेकिन हर बार मजबूती से आगे बढ़ीं. 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर के निधन ने उन्हें गहरा झटका दिया था.

यह भी पढ़ें: 83 साल का ये सुपरस्टार 4000 करोड़ की रामायणम् में बनेगा जटायु, रणबीर कपूर से है इनका खास रिश्ता
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle News, Asha Bhosle Health, Asha Bhosle Latest, Asha Bhosle Cardiac Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com