बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्य़न खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. आर्य़न खान का डेब्यू शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्र्रीम किया जाएगा और इसकी अनाउंसमेंट खुद शाहरुख खान ने बेहद शानदार अंदाज में की है. आपको बता दें कि कि आर्य़न खान के इस डेब्यू शो का नाम बैड्स ऑफ बॉलीवुड The Ba***ds of Bollywood है. इस शो का ट्रेलर शाहरुख खान ने शानदार तरीके से रिलीज किया और उसी ट्रेलर को आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. जी हां, आर्य़न खान की रूमर्ड गर्लफ्रैंड ने लारिसा बोनेसी ने भी उनके शो को प्रमोट करने का फैसला कर डाला है.
ब्राजील की मॉडल को डेट कर रहे हैं आर्यन खान !
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम लारिसा बोनेसी है. लारिसा ने नेटफ्लिक्स के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टा पर शेयर करते हुए आर्यन खान की तारीफ की है. आपको बता दें कि लारिसा और आर्यन का नाम काफी समय से एक दूसरे से जुड़ रहा है. हालांकि दोनों की तरफ से ही इस मामले में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन दोनों अक्सर पार्टी में साथ साथ देखे गए हैं. लारिसा की बात करें तो वो ब्राजील की हैं और वहां पर उनका शानदार मॉडलिंग करियर चल रहा है.
शाहरुख ने दिया सीन तो आर्यन बोलेंगे कट
लारिसा ने इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो की फोटो पोस्ट करके लिखा है कि वो इस शो का इंतजार कर रही हैं क्योंकि इसका ट्रेलर ही फायर है. उन्होंने ये भी लिखा है कि आर्यन खान नंबर वन और जीनियस हैं. आपको बता दें कि शाहरुख खान ने इस वीडियो को प्रमोट किया है, जबकि आर्यन खान प्रमोशन के दौरान नजर नहीं आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान की ही रणनीति है कि वो अपने शो का प्रमोशन खुद ना करें. ट्रेलर में शाहरुख खान सीन देते नजर आ रहे हैं जबकि आर्यन खान उनको डायरेक्ट करते नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं