शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लंदन में हालिया आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. खान परिवार कुछ समय से लंदन में छुट्टियां मना रहा है. सुहाना और गौरी के साथ शाहरुख खान के हालिया स्पॉटिंग के बाद, आर्यन खान को देर रात बाहर घूमते हुए देखा गया. आर्यन पिछले साल लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बार्ड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. उन्हें एक मिस्ट्री वूमन के साथ देखा गया. अब लंदन के एक कैसीनो से दोनों के बाहर निकलने का वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं और लोग डेटिंग की अफवाहों के बारे में अटकलें लगा रहे हैं.
[EXCLUSIVE] Tipster who wants to remain anonymous sent us the video of Aryan and Vinnie at the casino! #AryanKhan#AryanKhanThoughts https://t.co/7uvMS4WOux pic.twitter.com/VunM4AEHx2
— Aryan Khan Thoughts (@AryanKhanThots) July 30, 2026
लंदन आउटिंग से डेटिंग की अटकलें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में आर्यन को एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद उस मिस्ट्री वूमन के साथ देखा जा सकता है. इंटरनेट को उस मिस्ट्री वूमन की पहचान करने में ज्यादा समय नहीं लगा. वह डेनिश सिंगर विनी टकैयर हैं, जो आर्यन के साथ लंदन के एक कैसीनो से बाहर निकल रही थीं. कैसीनो के बाहर अपनी कार का इंतजार करते समय आर्यन और विनी दोनों ने मैचिंग काले कपड़े पहने हुए थे.
दिलचस्प बात यह है कि विनी इंस्टाग्राम पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, लेकिन उनमें से किसी में भी आर्यन नजर नहीं आए. फिर भी उनके फॉलोअर्स ने यह पता लगा लिया कि वह और आर्यन इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. इसके अलावा, ऐसा लगता है कि उनके कॉमन फ्रेंड्स हैं, जिससे लोगों को विश्वास हो गया है कि वे एक-दूसरे को कुछ समय से जानते हैं.
इससे पहले, आर्यन के ब्राजीलियाई मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी को डेट करने की अफवाहें थीं, जो उनके लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड 'D'YAVOL X' के प्रमोशनल कैंपेन में नजर आई थीं. वह मुंबई में उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के प्रीमियर में भी शामिल हुई थीं.
कौन हैं विनी टकैयर?
विनी टकैयर एक डेनिश म्यूजिक आर्टिस्ट हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 11,000 फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने म्यूजिक और यात्राओं के बारे में अपडेट पोस्ट करती हैं. अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में वह कोपेनहेगन और मुंबई को अपने दो शहरों के तौर पर बताती हैं. उन्होंने कई मौकों पर मुंबई में परफॉर्म किया है और अपने गानों - 'शाइनिंग लाइट्स', 'मेबी आई लव यू' और 'ट्रो मिग' - के म्यूजिक वीडियो शेयर किए हैं. आर्यन फिल्मों से आगे भी अपने काम का दायरा बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' स्टार कियारा आडवाणी की 7 तस्वीरें, हर एक फोटो पर हार बैठेंगे दिल
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर के साथ-साथ, आर्यन एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी अपने काम को आगे बढ़ा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के अलावा, यह युवा फिल्ममेकर अपने प्रीमियम ब्रांड 'D'YAVOL Spirits' को प्रमोट करने की तैयारी कर रहे हैं. यह एक प्रीमियम अल्कोहल ब्रांड है जिसे उन्होंने अपने पिता शाहरुख के साथ मिलकर बनाया है. इसे UK के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं