विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के बेटे अरिक के पहले बर्थडे पर बहन माहिका ने कुछ इस तरह किया विश, देखें Video

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के बर्थडे पर बेटी माहिका ने कुछ इस तरह किया विश.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के बेटे अरिक के पहले बर्थडे पर बहन माहिका ने कुछ इस तरह किया विश, देखें Video
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के बेटे अरिक (Arik) हुए एक साल के
  • अर्जुन रामपाल के बेटे हुए एक साल के
  • अरिक को माहिका ने किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) का बेटा अरिक आज एक साल का हो गया है. इस मौके पर अरिक को उनकी बड़ी बहन माहिका ने बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. दरअसल, अरिक के बर्थडे पर अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अरिक के इस क्यूट वीडियो को माहिका (Mahika Rampal) ने बनाया है. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे बच्चे, थैंक्यू सुपर टैलेंटिड माहिका रामपाल इस वीडियो को बनाने के लिए." इस वीडियो में ऐसे पल भी मौजूद हैं, जब माहिका और मायरा अपने छोटे भाई के साथ समय बिता रही थीं. 


अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर गैब्रिएला  (Gabriella Demetriades) ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'बेस्ट', जिस पर माहिका ने रिएक्ट किया है. अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अरिक की कुछ फोटो शेयर की थीं. इन तस्वीरों में अरिक काफी क्यूट लग रहे थे. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "अरिक के पहले जन्मदिन पर, उनके प्यार को अपने इंस्टा परिवार के साथ साझा करने का समय है. आप सभी के धैर्य और प्यार के लिए धन्यवाद. छोटे रामपाल से मिलें, अरिक. जन्मदिन मुबारक हो."

एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया (Mehr Jesia) के साथ शादी की थी. लेकिन 20 साल बाद यानी पिछले साल ही इन दोनों का तलाक हो गया. मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी दोनों बेटियों (माहिका और मायरा) ने गैब्रिएला को अपना लिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Arik Turns One, Gabriella Demetriades Son, Arjun Rampal Video, Arajun Rampal Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com