विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

अर्जुन रामपाल संग गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की रोमांटिक Photo हुई वायरल, इस अंदाज में नजर आई जोड़ी

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) का यह रोमांटिक फोटो खूब वायरल हो रहा है.

अर्जुन रामपाल संग गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की रोमांटिक Photo हुई वायरल, इस अंदाज में नजर आई जोड़ी
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella) संग रोमांटिक फोटो हुआ वायरल
  • अर्जुन रामपाल का गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ फोटो हुआ वायरल
  • गैब्रिएला ने पोस्ट की तस्वीर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) अकसर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर कर हमेशा फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. कई बार गैब्रिएला अपने फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में भी बनी रहती हैं. हाल ही में गैब्रिएला डैमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. 


तस्वीर को गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर में गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है. गैब्रिएला और अर्जुन की इस तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, गैब्रिएला अकसर अर्जुन रामपाल के साथ फोटो शेयर करती हैं, जो देखते ही  देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं. 

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' (Sonali Cable) में भी रोल निभाया था. वहीं, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे इसके बाद उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया. सोशल मीडिया पर भी दोनों खूब एक्टिव रहते हैं. मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी दोनों बेटियों (माहिका और मायरा) ने गैब्रिएला को अपना लिया था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Arjun Rampal Instagram, Gabriella Demetriades Instagram, Arjun Rampal And Gabriella Demetriades Romantic Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com