विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2022

‘माई नेम इज खान’ में शाहरुख-काजोल के बेटे ‘समीर’ अब बन गए हैं माचो मैन, लेटेस्ट PHOTO देख लोग बोले- बहुत हार्ड

माई नेम इज खान में ‘समीर’ के रोल में देखे गए अर्जन औजला अब माचो मैन बन गए हैं. उनकी जो लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, उसे देखने के बाद लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे.

‘माई नेम इज खान’ में शाहरुख-काजोल के बेटे ‘समीर’ अब बन गए हैं माचो मैन, लेटेस्ट PHOTO देख लोग बोले- बहुत हार्ड
अर्जन औजला फोटो
नई दिल्ली:

साल 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान' तो आप सभी को याद ही होगी. जी हां, ये वही फिल्म है, जिसके जरिए शाहरुख ने यह बताने की कोशिश की थी कि सभी ‘खान' सरनेम वाले लोग टेररिस्ट नहीं होते. शाहरुख के साथ इस फिल्म में काजोल नजर आई थीं और उनके बेटे के रोल में अर्जन औजला को देखा गया था. फिल्म में शाहरुख और काजोल के बेटे बने ‘समीर' उर्फ अर्जन औजला की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था. फिल्म को रिलीज हुए 11 साल से अधिक का समय हो चला है और इन सालों में अर्जन का लुक काफी बदल गया है.

माई नेम इज खान में ‘समीर' के रोल में देखे गए अर्जन औजला अब माचो मैन बन गए हैं. उनकी जो लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, उसमें उन्हें ग्रीन और व्हाइट कलर के जैकेट में देखा जा सकता है. इस तस्वीर में अर्जन बहुत स्मार्ट लग रहे हैं. अर्जन के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर पता चलता है कि वे फिटनेस फ्रीक हैं. वर्क आउट करते हुए अपनी कई तस्वीरों को उन्होंने शेयर भी किया है. अर्जन ने फिल्म ‘माई नेम इज खान' में शाहरुख और काजोल के बेटे समीर राठौड़ का रोल प्ले कर खूब लोकप्रियता हासिल की थी.

बता दें, अर्जन औजला की इंस्टाग्राम पर ढेरों डैशिंग तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जिसे वे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए पोस्ट करते रहते हैं. अर्जन को एक म्यूजिक एल्बम में देखा जा चुका है और जल्द ही वे एक शॉर्ट फिल्म में बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे.

ये भी देखें: विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjan Aujla, Arjan Singh Aujla, Shahrukh Kajol Son, Shahrukh Kajol Son My Name Is Khan, Arjan Aujla My Name Is Khan, Arjan Aujla Then And Now, My Name Is Khan Child Actor, My Name Is Khan Child Actor Photo, Arjan Aujla Photo, Arjan Aujla Latest Photo, Shahrukh Khan, Kajol Son My Name Is Khan, Kajol, My Name Is Khan, Arjan Aujla Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com