साल 2026 की दीवाली बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा ही धमाकेदार होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि सिनेमाघरों में होंगी दो बड़ी फिल्में और इन फिल्मों के साथ दांव पर लगी होगी तो बड़े सितारों की साख. ये दो सितारे हैं रणबीर कपूर और साउथ की सुपरस्टार नयनतारा. एक तरफ रणबीर कपूर रामायणम् के साथ आ रहे हैं तो दूसरी तरफ नयनतारा 'मूकुथी अम्मान 2' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. इन दोनों ही फिल्मों का क्लैश देखने लायक होगा क्योंकि नयनतारा अब एक पैन इंडिया स्टार हैं. वहीं उनकी फिल्म एक नई कहानी के साथ आएगी. अब अगर इसके मुकाबले के बात करें तो ये रामायणम् से होगा जिससे हम सभी अच्छी तरह परिचित हैं ऐसे में सारी जिम्मेदारी आती है डायरेक्टर नितेश तिवारी के सिर कि वह इसे किस तरह प्रेजेंट करते हैं और दर्शकों को थियेटर्स तक खींचते हैं. इसलिए ये मुकाबला ज्यादा रोमांचक होता नजर आ रहा है.
नयनतारा की फिल्म 'मूकुथी अम्मान 2' को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. डायरेक्टर सुंदर सी. की इस डिवोशनल थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. मेकर्स ने 14 सितंबर को बताया कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का रोमांचक टीजर भी जारी किया गया.
प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने टीजर को 'राइज ऑफ महाशक्ति' नाम दिया है. इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में जारी किया गया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी. इसकी शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है. एक सवार झरने से ढकी एक गुफा में पहुंचता है और अपनी रानी को आने वाले खतरे की खबर देता है. वह बताता है कि दुश्मन सैनिकों को पता चल चुका है कि बच्चा इसी जगह पर है और वे उसे ढूंढने के लिए यहां पहुंचने वाले हैं.
इसके बाद कहानी का सबसे अहम हिस्सा सामने आता है जिस बच्चे को दुश्मन सैनिक तलाश रहे हैं, वह कोई आम बच्चा नहीं बल्कि राजकुमार है. रानी के सामने अपने बच्चे को बचाने की चुनौती है, लेकिन उसके पास कोई रास्ता नहीं बचता. ऐसे में वह मूकुथी अम्मन देवी से मदद मांगती है. अपने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए रानी देवी के सामने अपनी जान तक की कुर्बानी दे देती है. टीजर यहीं से फिल्म की कहानी में एक बड़ा रहस्य खड़ा कर देता है. टीजर देखने के बाद फैन्स में फिल्म को लेकर खासी एक्साइटमेंट है और रामायण से क्लैश ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है.
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं