संजय दत्त की लाइफ में 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा मोड़ आया. उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का दोषी ठहराया गया था. 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई. हालांकि अच्छे व्यवहार के कारण सजा में छूट मिलने के बाद उन्हें फरवरी 2016 में पुणे की यरवदा जेल से रिहा कर दिया गया. सालों बाद संजय दत्त ने जेल में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बात की है. शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टूनाइट' पर बात करते हुए, 'मुन्ना भाई MBBS' स्टार ने बताया कि कैसे हालात में आए इतने बड़े बदलाव के बावजूद वे विचलित नहीं हुए. उन्होंने दूसरे कैदियों के साथ जेल की कोठरी शेयर करने के बारे में भी बात की. संजय दत्त ने कहा कि एक अमीर और सुविधा संपन्न परिवार में पले-बढ़े होने के बावजूद, उन्हें कभी भी अपने आस-पास के लोगों से खुद को ऊंचा नहीं समझा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, आप जानते हैं इतने सालों से... मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसे अपने स्टारडम का घमंड हो. मुझमें ऐसी कोई बात नहीं है. कई बार हम सेट पर जमीन पर बैठकर खाना खाते थे. मैंने कई बार सेट पर काम करने वालों के साथ बैठकर खाना खाया है. मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. संजय दत्त ने बताया कि अधिकारियों को लगा था कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर जिन सुख-सुविधाओं के वे आदी थे, उन्हें छीन लेने से उनका हौसला टूट जाएगा, लेकिन मुझ पर कोई असर नहीं हुआ. क्योंकि मैं टूटा नहीं. वे हैरान रह गए. उनकी तो हवा ही निकल गई. उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. उनमें से एक मेरे पास आया और बोला, 'तुम्हें यहां कोई सिगरेट नहीं मिलेगी. अब क्या करोगे?' तो मेरा जवाब था, 'सर, यहां बीड़ी तो मिलेगी ही." उन्होंने आगे कहा, "इन बदलावों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, इसलिए वे परेशान हो गए कि वह इतना जमीन से जुड़ा और बेअसर कैसे है."
काम की बात करें तो, संजय दत्त को आखिरी बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीस, रवीना टंडन और दिशा पाटनी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली सफलता मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं