विज्ञापन

सावरिया की याद में 25 साल बाद भी यह गाना गुनगुनाती हैं लड़कियां, मोरनी बनकर करती हैं डांस, प्लेलिस्ट में होगा जरुर 

सावन के इस गाने में ना तो कोई बड़ा नाम है और ना ही कोई जाना पहचाना एक्टर, फिर भी 25 साल से यह सावन के गाने में पहली पसंद बना हुआ है. 

सावरिया की याद में 25 साल बाद भी यह गाना गुनगुनाती हैं लड़कियां, मोरनी बनकर करती हैं डांस, प्लेलिस्ट में होगा जरुर 
यूट्यूब पर सावन में खूब सुना जाता है ये 25 साल पुराना गाना
नई दिल्ली:

सावन का महीना चल रहा है जहां पवन का शोर और झमाझम बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया है. वहीं इस महीने में प्यार के मौसम में अगर आप भी यूट्यूब पर सावन का गाना सर्च करने की सोच रहे हैं और कोई गाना चुनना चाहते हैं तो हम आपको उस गाने के बारे में बताने वाले हैं, जो यूट्यूब पर सावन सॉन्ग सर्च करने पर सबसे पहले आता है. यह 25 साल पहले आया था. लेकिन आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है. इस गाने को मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक ने गाया और अमर कर दिया. 

यूट्यूब पर ट्रेंडिंग रहता है फाल्गुनी पाठक का ये गाना

फाल्गुनी पाठक जानी मानी सिंगर हैं, जिनका सावन का गाना 25 साल बाद भी खूब पॉपुलर है. हम बात कर रहे हैं 2001 में रिलीज हुई फाल्गुनी पाठक की एल्बम सावरिया तेरी याद में का गाना सावन में है. इसके बोले हैं... सावन में मोरनी बन के मैं तो छम-छम नाचूँ. हो मैं तो छम-छम नाचू... खास बात यह है कि इस गाने में श्वेता अग्रवाल और अनिरूद्ध प्रताप नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं- क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर

गाने को यूट्यूब पर खूब मिलता है प्यार

25 साल पहले रिलीज होने के बावजूद यूट्यूब पर यह गाना खूब वायरल होता है. इस गाने को 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जबकि 90s के किड्स इस गानों को आज भी पसंद करते हैं. एक यूजर ने लिखा, ना कोई डबल मीनिंग लिरिक्स, नो न्यूडिटी रियल गोल्ड. दूसरे यूजर ने लिखा, चाइल्डहुड सॉन्ग, तीसरे यूजर ने लिखा, काश वो दिन वापस आ जाए. 

फाल्गुनी पाठक के पॉपुलर गाने

फाल्गुनी पाठक की सुरीली आवाज और सादगी वाले गानों ने फैंस के बीच अलग पहचान बनाई. उनके म्यूजिक वीडियो में कोई जाना पहचाना बॉलीवुड एक्टर ना होने के बावजूद गाने पॉपुलर हुए. इसमें ‘याद पिया की आने लगी', ‘मैंने पायल है छनकाई', ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' और ‘ओ पिया' शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें- जेल की दीवारों से निकला वो देशभक्ति गीत, राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा, 61 साल बाद भी है देश के जवानों का तराना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Song, Falguni Pathak, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com