Virat Kohli Anushka Sharma blessed with baby boy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं. एक्ट्रेस ने इस बार एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी अनुष्का और विराट ने एक पोस्ट के जरिए अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. अनुष्का ने अपने पोस्ट में लिखा है, "बहुत ख़ुशी के साथ हम बता रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेबी बॉय अकाय को वेलकम किया. वामिका का छोटा भाई इस दुनिया में आ गया है". एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "हमें आपकी दुआ और आशीर्वाद चाहिए. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी निजता का ध्यान रखें".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी प्यार की बौछार कर दी है. फैन्स कमेन्ट सेक्शन में कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं. कुछ ही देर में पोस्ट को दस लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, "बहुत बहुत बधाई हो अनुष्का विराट". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "आप दोनों को बहुत बधाई. वामिका का छोटा भाई आ गया". एक और यूजर लिखते हैं, "ये जानकर बहुत खुशी हुई. गॉड ब्लेस यू".
वहीं पोस्ट पर आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है. आलिया लिखती हैं, "कितना खूबसूरत है यह. बधाई". टीवी एक्टर नकुल मेहता ने पोस्ट पर दिल इमोजी कमेंट किया है. जबकि कुछ फैन्स यह कह कर भी चुटकी ले रहे हैं कि बेचारे एबी डी विलियर्स को खामखा माफी मांगनी पड़ी. इस तरह से ढेरों रिएक्शन पोस्ट पर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं