विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2024

डाइटिंग पर छोले भटूरे खाते नजर आए भजन सम्राट अनूप जलोटा, किसी ने खाते हुए टोका तो गाने से दिया जवाब

भजन सम्राट अनूप जलोटा दिल्ली आए तो वो यहां के जादू से बच नहीं पाए. यह जादू उन पर किया छोले भटूरे ने किया. इनके चक्कर में अनूप जलोटा ने अपनी डाइटिंग को भी पीछे छोड़ दिया.

डाइटिंग पर छोले भटूरे खाते नजर आए भजन सम्राट अनूप जलोटा, किसी ने खाते हुए टोका तो गाने से दिया जवाब
डाइटिंग में छोले भठूरे खाते दिखे अनूप जलोटा
नई दिल्ली:

भजन सम्राट अनूप जलोटा को भला कौन नहीं जानता, अनूप जलोटा ने राधा-कृष्ण और मीराबाई जैसे भगवानों के कई मनमोहक भजन गाये हैं. इतना ही नहीं वह बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं. अनूप जलोटा ने जसलीन के साथ बिग बॉस में नजर आकर अपने फैन्स को हैरान कर दिया था. अब जब कुछ समय पहले अनूप जलोटा दिल्ली पहुंचे तो वहां के छोले भटूरे को देखकर उनका रिएक्शन कैसा था आइए हम आपको दिखाते हैं एक वायरल वीडियो जिसमें छोले भटूरे की थाली देख अनूप जलोटा भी कह रहे हैं कि कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं.

इस वीडियो में अनूप जलोटा दिल्ली के फेमस छोले भटूरे खाते हुए नजर आ रहे हैं, किसी ने पूछा कि ये आप क्या कर रहे हैं आप तो डाइटिंग पर थे, तो अनूप जलोटा कहते हैं कि कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं. भाई दिल्ली के छोले भटूरे ना खाए तो क्या किया. सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा का यह वीडियो वायरल हो रहा हैं और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा सही है गुरुजी. एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली का पान भी जरूर खाइएगा साहब.

अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन, रंग दे चुनरिया जैसे कई फेमस भजन गाए हैं और उन्हें भजन सम्राट के नाम से भी जाना जाता हैं. लेकिन अनूप जलोटा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. वह जब बिग बॉस 12 में आए थे, तो अपने से 37 साल छोटी कंटेस्टेंट जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों का करीब साढे तीन साल तक अफेयर रहा था. 71 साल के अनूप जलोटा ने ऑल इंडिया रेडियो में बतौर कोरस सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने भजन गाना शुरू किया और फिर इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर भजन गाए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anup Jalota, Anup Jalota Video, Anup Jalota Chole Bhature Video, Chole Bhature, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com