विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2021

Antim Box Office Collection Day 1: सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' ने ली शानदार ओपनिंग, कमाई रही इतने करोड़

Antim Box Office Collection Day 1: सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है.

Antim Box Office Collection Day 1: सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' ने ली शानदार ओपनिंग, कमाई रही इतने करोड़
Antim Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म की अच्छी शुरुआत
नई दिल्ली:

Antim Box Office Collection Day 1: सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. सलमान की इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच क्रेज था और इसका असर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला. 'अंतिम' की पहले दिन की कमाई को लेकर बॉक्स 'ऑफिस इंडिया डॉट कॉम' ने अनुमान लगाया है कि इसने 4.50 करोड़ की कमाई की है. इस लिहाज से इसे अच्छी ओपनिंग मानी जाएगी.

सलमान खान की अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) की कमाई वीकेंड में यानी शनिवार और रविवार को और बढ़ेगी इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है. फिल्म की पहले दिन की कमाई और भी अच्छी हो सकती थी. अगर फिल्म के सामने अक्षय और जॉन की फिल्म ना होती. लेकिन दर्शकों के बीच सलमान खान का एक अलग रुतबा है और आने वाले दिनों में इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निश्चत तौर पर देखने को मिलेगा.

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' (Antim) को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला सिख पुलिस वाला है, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है, जो कि उनके अन्य कैरेक्टर्स के अतीत में भी रहा है. फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है.

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Antim Box Office Collection Day 1, Antim Box Office Collection, Antim, Antim The Final Truth, Antim Box Office, Antim Collection, Salman Khan, Aayush Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com