विज्ञापन

एनिमल डायरेक्टर ने रामायणम् ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, रणबीर की फोटो शेयर कर बिना बोले कह गए बहुत कुछ

रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार हो गई है. अब एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा ने भी फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अपने मन की बात बताई है.

एनिमल डायरेक्टर ने रामायणम् ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, रणबीर की फोटो शेयर कर बिना बोले कह गए बहुत कुछ
एनिमल के डायरेक्टर ने रामायणम् का ट्रेलर किया शेयर
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की 14000 करोड़ बजट की फिल्म 'रामायणम्' काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर कितनी एक्साइटमेंट है, वो ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दिख गई. इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर बात जानने के लिए लोग काफी ज्यादा बेताब हैं. रामायणम् का ट्रेलर रिलीज हुआ और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. रिलीज के बाद से ही लोगों के कमेंट की छड़ी लग गई. सीता के रोल से लेकर के रणबीर कपूर को बतौर राम देखकर और बाकी किरदारों को लेकर के लोगों ने खूब कमेंट किए. कई लोगों को रणबीर से ज्यादा रावण का किरदार निभा रहे यश की लोगों ने तारीफ की. 

इन्हीं सब के बीच अब 'एनिमल' फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी ट्रेलर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. जिसमें उन्होंने फिल्म के ट्रेलर के साथ रणबीर की भी तारीफ की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

ये भी पढ़ें: रामायणम् के ट्रेलर में सीता पर भारी पड़ी रावण की बहन शूर्पणखा, सोशल मीडिया पर जनता बोली- मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक

संदीप मे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर

शुक्रवार को संदीप रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक फोटो शेयर की. इस फोटो में रणबीर अपने राम के लुक में नजर आ रहे हैं. जिसमें वो धनुष को पकड़े हुए हैं. इस फोटो पर उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है. लेकिन उनका ये फोटो पोस्ट करना, इस ओर इशारा करता है कि उनको रणबीर का किरदार काफी पसंद आया है. 

हालांकि लोगों ने उनकी इस फोटो पर कमेंट्स करते हुए रणबीर की तारीफ की है. 

राम युग का आरंभ

वहीं X पर संदीप ने फिल्म रामायणम् का ट्रेलर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये राम युग का आरंभ है. यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि यह हमेशा याद दिलाने वाला है कि धर्म की जीत हमेशा अधर्म पर होगी.

रामायणम् का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो चार मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म के कई किरदारों को दिखाया गया है. जिसमें राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे, सीता के रूप में साईं पल्लवी, शूर्पणखा के किरदार नें रकुल प्रीत और रावण का किरदार निभा रहे यश के साथ फिल्म के कई अन्य कैरेक्टर दिखाए गए हैं. दीवाली पर इस फिल्म के रिलीज की बात की जा रही है. अब देखना होगा कि जिस तरह से इसके ट्रेलर ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है, ठीक उसी तरह ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ramayana, Ramayana Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com