विज्ञापन

रामायणम् ट्रेलर रिलीज के बाद इतिहासकार ने उठाए जूलरी पर सवाल, 'ऐसे गहने उस समय पर मिलते ही नहीं थे'

रामायणम् का ट्रेलर रिलीज, लोगों ने किया पसंद लेकिन राम और सीता की जूलरी को लेकर इतिहासकार ने उठाया सवाल. उस समय पर इस तरह की जूलरी होने का सवाल ही नहीं.

रामायणम् ट्रेलर रिलीज के बाद इतिहासकार ने उठाए जूलरी पर सवाल, 'ऐसे गहने उस समय पर मिलते ही नहीं थे'
रामायणम् ट्रेलर में सीता-राम की जूलरी पर इतिहासर ने किए सवाल
नई दिल्ली:

रामायणम् का ट्रेलर 30 जुलाई की सुबह 4.15 बजे रिलीज किया गया. जिसके रिलीज होते ही ये ना सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, बल्कि इसको लेकर के कई तरह के सवाल भी उठाए गए. जहां एक तरफ लोगों ने इसको खूब पसंद किया, तो कई लोग इसके कुछ सीन्स पर प्रश्न कर रहे हैं. एक ऐसा ही सवाल उठाया है एक इतिहासकार ने, जिन्होंने ट्रेलर में एक्टर्स द्वारा पहनी गई जूलरी को लेकर को उस समय पर न मिलने की बात की है. 

डॉ. रुचिका शर्मा, जो एक इतिहासकार है, उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर और साई पल्लवी ने जो जूलरी पहनी है, उस पर सवाल उठाया है. पोस्ट पर उन्होंने लिखा, रामायण ट्रेलर में सीता ने जो गहने पहने हैं, वे उस समय के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं हैं जब वाल्मीकि की रामायण लिखी गई थी. उस समय सोने के गहने मिलना वैसे भी दुर्लभ था, और ये गहने तो बहुत ही आधुनिक शैली के हैं. ऊंचे वर्ग के लोगों के लिए सोने के गहने पहली सदी ईस्वी से आम होने लगे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Twitter

दूसरी तस्वीर में उन्होंने जो कुंदन चोकर पहना है, वह उस समय शायद ही किसी को पता रहा होगा, हालांकि भारत में कुंदन पहले से मौजूद था, लेकिन इसे मुगलों ने ही लोकप्रिय बनाया था. राम के मामले में भी यही बात लागू होती है. उन्होंने जो फिलाग्री (बारीक नक्काशी) वाला ब्रेसलेट पहना है, वह तकनीक भारत में 11वीं सदी में आई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए 16 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी यूट्यूब पर ये नंबर 1 पर ट्रेंड पर बना हुआ है. दर्शक फिल्म के ट्रेलर के हर किरदार की तारीफ कर रहे हैं. बतौर सीता साई पल्लवी को तो हर किसी ने पसंद किया ही है. इसके साथ ही रावण की बहन शूर्पणखा का रोल प्ले करने वाली रकुल प्रीत की भी जमकर तारीफ हुई है. अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का. दीवाली पर ये अपने साथ कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment, Bollywood News, Ramayana, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com