विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2022

अमृता राव ने छुप कर 2014 में ही कर ली थी शादी, अब किया खुलासा

अपनी ट्रेंडिंग YouTube सीरीज - 'कपल ऑफ थिंग्स' के हालिया एपिसोड में अमृता और अनमोल ने खुलासा किया कि उन्होंने 2014 में 'सीक्रेट विवाह' किया था.

अमृता राव ने छुप कर 2014 में ही कर ली थी शादी, अब किया खुलासा
अमृता राव नए वीडियो में अपनी शादी के बारे में करेंगी खुलासा
नई दिल्ली:

विवाह फेम एक्ट्रेस  अमृता राव (Amrita Rao) के बारे में अब तक पता था कि  7 साल तक सीक्रेट रिलेशनशिप में रहने के बाद अमृता राव और आरजे अनमोल ने 2016 में शादी कर ली थी. यही बात अमृता राव भी हमेशा कहती रही हैं. हालांकि अब अपने वीडियो में आरजे अनमोल के साथ अपने रिश्ते के बारे में वह काफी कुछ खुलासा करती रहती हैं, जो उनके फैंस को अब तक नहीं पता. अपनी ट्रेंडिंग YouTube सीरीज - 'कपल ऑफ थिंग्स' के हालिया एपिसोड में इस कपल ने एक नया धमाका किया है.  अमृता और अनमोल ने खुलासा किया कि 2016 में दुनिया के सामने अपनी शादी की घोषणा करने से पहले उन्होंने दो साल पहले यानी 2014 में 'सीक्रेट विवाह' किया था.

 कपल ने शेयर किया क 2014 में 'सीक्रेट विवाह' हमारे लिए बेहद रोमांचक था. इसकी प्लानिंग करना और इसे करना किसी थ्रिलर की तरह था!  'कपल ऑफ थिंग्स' के अगले एपिसोड में हम उसी उत्साह से गुजर रहे हैं, जब हम अपनी शादी को फिर से दोहराकर अपने फैंस के साथ शेयर इसे शेयर करेंगे. वे अपने फैंस को भी उत्साहित कर रहे हैं कि वे अगले एपिसोड में उनकी सीक्रेट वेडिंग को देखे और जानें. 

हाल ही में अमृता राव (Amrita Rao) और उनके पति आरजे अनमोल ने अपने शो कपल ऑफ थिंग्स के एक एपिसोड में  खुलासा किया कि अमृता राव ने यशराज फिल्म्स का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था. उनके मुताबिक यशराज फिल्म्स ने उन्हें 'नील एन निक्की' और 'बचना ऐ हसीनों' इन दोनों फिल्मों को ऑफर किया था. लेकिन अमृता राव ने उनमें से एक फिल्म करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह किसिंग सीन को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrita Rao Had Secretly Married In 2014, Amrita Rao Letest, Amrita Rao Secret Wedding, Amrita Rao Husband Rj Anmol, Amrita Rao Actress, Amrita Rao Baby, Amrita Rao And RJ Anmol PDAs, Amrita Rao Films, Amrita Rao Husband, Amrita Rao Instagra, Amrita Rao Love Story, Amrita Rao Pictures, Amrita Rao Marriage, Amrita Rao Show, Amrita Rao Sister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com