विज्ञापन

83 की उम्र में घर के सारे काम खुद करते हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी में बताया जया के गुस्से से कैसे होता है बचाव

अमिताभ बच्चन ने केबीसी-18 के सेट पर बातचीत में जया बच्चन की एक स्पेशल डिश के बारे में भी बताया जो जया खासतौर पर उनके लिए बनाती हैं.

83 की उम्र में घर के सारे काम खुद करते हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी में बताया जया के गुस्से से कैसे होता है बचाव
अमिताभ बच्चन ने केबीसी-18 कंटेस्टेंट के साथ शेयर की घर की बातें
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन “कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18” के सेट पर कई मजेदार और चटपटी बातें करते नजर आ रहे हैं. शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनके जरिए बिग बी की पर्दे के पीछे छिपी एक पर्सनैलिटी भी नजर आ रही है. अब एक एपिसोड में वह ये बताते नजर आएंगे कि अपनी पत्नी जया बच्चन की डांट से कैसे बच सकते हैं और यह भी बताया कि वह घर के सारे काम खुद करते हैं.

क्विज-बेस्ड रियलिटी शो के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रीतिराज होस्ट बिग बी से सवाल पूछती हैं कि क्या उनकी पत्नी जया उन्हें देर से घर लौटने पर डांटती हैं. उनके सवाल पर होस्ट अपने परिवार के बारे में एक प्यारी सी बात शेयर करते हैं. उन्होंने कहा, देखिए देवीजी हमें पता होता है कि कब क्या होने वाला है तो हम क्या करते हैं, कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले जो हमारा परिवार है उनके सबके नाम लिखे हैं कॉन्टैक्ट में और एक ग्रुप बना है जिसमें हम मैसेज कर देते हैं कि नमस्कार, हाथ जोड़कर फिर लिखते आज हमारी शूटिंग है इधर-उधर तो आज देर से आऊंगा तो खाने-पीने का इंतजार मत करना पहले ही बता के रखते हैं तो इसके लिए हम बच जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बिग बी ने आगे कहा, लेकिन अगर आपने उन्हें नहीं बताया है तो आपको डांट पड़ेगी. आप कहां थे? आपने हमें नहीं बताया. क्या यह घर आने का कोई समय है? इसलिए अगर हमें बहुत देर हो जाती है तो वह खुद ही खाना खा लेते हैं और सो जाते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या जब स्टाफ गैरहाजिर होता है तो वह घर के काम संभाल लेते हैं.

उन्होंने कहा, चाहे चार लोग हों, आठ लोग हों या दस लोग, अगर स्टाफ घर पर नहीं है तो मैं घर के सारे काम खुद करता हूं जिसमें सफाई वगैरह शामिल है. मुझे खाना बनाना नहीं आता, इसलिए कभी-कभी हम बाहर से खाना ऑर्डर करते हैं, या कभी-कभी मैं उनसे कहता हूं ‘देवीजी, आप हमारे लिए कुछ बनाओ.' इससे वह बहुत खुश हो जाती हैं, और वह हर दिन हमारे लिए अलग-अलग डिश बनाती हैं और फिर मुझसे पूछती हैं कि मुझे खाना कैसा लगा.

यह भी पढ़ें: 12 महीने पुरानी सीरीज की नेटफ्लिक्स पर धूम, टॉप-5 में शामिल 6 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb पर 7.2 रेटिंग

बातचीत में एक प्यारा सा पल जोड़ते हुए मशहूर होस्ट नेशनल टेलीविजन पर अपनी पत्नी के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए थोड़ा रुकते हैं. अभी हाल ही में मैंने एक नई डिश बनाई है उन्होंने. हमने खीर खाना छोड़ दिया है तो उन्होंने आम की खीर बनाई थी. तो हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं थैंक यू जया, आपने आम के साथ जो खीर बनाई है, वह मुझे बहुत पसंद आई. बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर आता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, KBC 18, Kaun Banega Crorepati, Jaya Bachchan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com