विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ तेलुगू फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, शूटिंग के लिए निकले

अमिताभ बच्चन दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गये हैं.

सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ तेलुगू फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, शूटिंग के लिए निकले
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
  • अमिताभ बच्चन शूटिंग के लिए निकले
  • चिरंजीवी की फिल्म में करेंगे अतिथि भूमिका
  • 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में करेंगे रोल
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गये हैं. यह फिल्म रायलसीमा के स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है. बच्चन (75) ने अपने ब्लॉग के जरिये इसका ऐलान किया. वह इस फिल्म अतिथि भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी साझा की. इसमें वह लंबे भूरे बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. बच्चन ने लिखा, प्रिय मित्र और आंध्र एवं तेलुगू सिनेमा के करिश्माई सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म में अतिथि भूमिका निभाने का अनुरोध किया. वह बहुत ही बहादुर व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया...

देखें मोशन पोस्टर-


बता दें कि पिछले दिनों जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के बाद महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई लौट आए हैं, अब वह फिल्म का प्रचार और अन्य परियोजनाओं की शूटिंग करने में बिजी हो गये हैं. फिल्म '102 नॉट आउट' का प्रचार कर रहे हैं और 'झुंड' व 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं.

विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं. इसके कुछ हिस्सों को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शूट किया गया है.

VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Chiranjeevi, Sai Ra Narasimha Reddy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com