विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2022

कोरोना वायरस की चपेट में आए अमिताभ बच्चन, आइसोलेशन में पुराने दिनों को किया याद  

अमिताभ बच्चन इन दिनों कोविड -19 के चपेट में आ गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है.

कोरोना वायरस की चपेट में आए अमिताभ बच्चन, आइसोलेशन में पुराने दिनों को किया याद  
कोरोना वायरस की चपेट में आए अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन इन दिनों कोविड -19 के चपेट में आ गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, कोरोना आइसोलेशन में कोई क्या करता है .. अतीत के पन्नों को देखता है और यह खोज निकालता है .. पोम्पीडौ सेंटर, पेरिस में एक इंडियन फेस्टिवल के दौरान प्रसिद्ध हरकोर्ट स्टूडियो ने यह तस्वीर लिया.. यह तस्वीर कई अन्य लोगों के बीच भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है .. ग्रेट ऑनर, हंबल एक्सपीरिएंस.

पिछले हफ्ते, बिग बी ने अपने स्वास्थ्य पर एक अपडेट साझा किया. उन्होंने खुलासा किया कि वह कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं. उन्होंने लिखा, अभी-अभी कोविड के चपेट में आ गया हूं.. वे सभी जो मेरे आसपास रहे हैं, कृपया अपनी जांच करवाएं. 

बता दें कि अमिताभ बच्चन का आगे का शेड्यूल काफी बिजी है. उनकी आने वाली फिल्म है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र. फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी उनके साथ नजर आएंगे. वहीं वह दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न की रीमेक में भी नजर आएंगे. इससे पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर इस फिल्म में नजर आने वाले थे. बिग बी को आखिरी बार नागराज मंजुले की झुंड में देखा गया था, जिसे शानदार समीक्षा मिली थी. वह टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को भी होस्ट करते हैं.

उनकी कपकमिंग प्रोजेक्ट्स में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ विकास बहल की अलविदा, उंचाई और नाग अश्विन के साथ प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. 
 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की सोनाली बेंद्रे और गोल्‍डी बहल के साथ लंच डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Isolated With Corona, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Film, Amitabh Bachchan Hospitalised, Amitabh Bachchan Mask, Amitabh Bachchan Corona, Amitabh Bachchan Corona Positive, Amitabh Bachchan Corona Update, Amitabh Bachchan Coronavirus Positive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com