विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2022

वरुण धवन को पीछे छोड़ अमिताभ बच्चन के नाती ने मारी बाजी, धर्मेंद्र के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी की बायोपिक लंबे वक्त से चर्चा में है. इस फिल्म का निर्देशन अंधाधुन जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके श्रीराम राघवन करेंगे. सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी की बायोपिक का नाम इक्कीस है.

वरुण धवन को पीछे छोड़ अमिताभ बच्चन के नाती ने मारी बाजी, धर्मेंद्र के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
वरुण धवन को पीछे छोड़ अमिताभ बच्चन के नाती ने मारी बाजी
नई दिल्ली:

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी की बायोपिक लंबे वक्त से चर्चा में है. इस फिल्म का निर्देशन अंधाधुन जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके श्रीराम राघवन करेंगे. सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी की बायोपिक का नाम इक्कीस है. इस फिल्म की घोषणा श्रीराम राघवन ने साल 2019 में की थी. उस वक्त ऐसी चर्चा थी कि उन्होंने बदलापुर एक्टर वरुण धवन को इस फिल्म में लेने का फैसला किया था. हालांकि अब श्रीराम राघवन ने फिल्म इक्कीस की स्टारकास्ट से पर्दा उठा दिया है. 

वह इस फिल्म में वरुण धवन को नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा को लेने वाली हैं. फिल्म इक्कीस की स्टारकास्ट की घोषणा श्रीराम राघवन ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 87वें जन्मदिन पर की है. उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म में धर्मेंद्र और अगस्त्या नंदा मुख्य भूमिका में होंगे. इस वॉर ड्रामा फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा. गौरतलब है कि साल 2020 में श्रीराम राघवन फिल्म इक्कीस की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसे टाल दिया गया था. 

हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि वह इस फिल्म की शूटिंग को जल्द शुरू कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी ने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान की जंग में हिस्सा लिया था. इस जंग में वह शहीद हो गए थे. उस वह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी की उम्र सिर्फ 21 साल थी. अपने इस बलिदान के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agastya Nanda, Amitabh Bachchan Grandson, Ikkis, Second Lieutenant Arun Khetrapal Pvc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com