विज्ञापन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म OTT पर अब मुफ्त में, दिल छलनी कर देगी कहानी और धरम पाजी की कविता

Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है. कुछ दिन पहले तक फिल्म ओटीटी पर पैसे देकर देखा जा सकता था लेकिन अबी ये फ्री में उपलब्ध है.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म OTT पर अब मुफ्त में, दिल छलनी कर देगी कहानी और धरम पाजी की कविता
Ikkis on OTT: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म OTT पर रिलीज
नई दिल्ली:

Ikkis OTT Release: प्राइम वीडियो ने आज 'इक्कीस' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की अनाउंसमेंट कर दी है. यह बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की असाधारण सच्ची कहानी से प्रेरित है. नेशनल श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने युवा अरुण खेत्रपाल पीवीसी का लीड रोल निभाया है. उनके साथ फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें दिवंगत धर्मेंद्र अपनी आखिरी ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस में ब्रिगेडियर खेत्रपाल के टचिंग रोल में नजर आएंगे. साथ ही जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं. दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बिन्नी पड्डा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई 'इक्कीस' अब भारत और दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है.

इक्कीस है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

'इक्कीस' की कहानी अरुण खेत्रपाल के उस छोटे लेकिन असाधारण जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बसंतर की लड़ाई में अपनी निडर लीडरशिप के लिए महज 21 साल की उम्र में मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान हासिल किया. बहुत ही सोच-समझकर और भावनाओं के साथ बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को युद्ध के मैदान और उसके बाद के हालातों के बीच ले जाती है, जहाँ एक पिता अपने बेटे के आखिरी दिनों की यादों को समेटने की कोशिश करता है और उस खामोशी में सुकून तलाशता है.

इक्कीस का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर इक्कीस के बजट की बात करें तो यह 60 करोड़ है. इक्कीस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 36.95 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस तरह फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तकदीर बहुत अच्छी नहीं रही. वैसे भी जब ये फिल्म रिलीज हुई उस समय धुरंधर का तूफान बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ था.

भले ही यह युद्ध पर आधारित फिल्म है, लेकिन 'इक्कीस' सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है. यह बहादुरी, इंसानियत, युद्ध की व्यर्थता और बंटवारे के जख्मों जैसे गहरे विषयों को भी टटोलती है. यह एक ऐसी भावुक कहानी है जो न केवल वीरता को सलाम करती है, बल्कि उस कीमत पर भी बात करती है जो एक पूरी पीढ़ी को चुकानी पड़ती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com