- अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया नया साल
- गोल्डन हैट लगाए मस्ती करते दिखे बिग बी
- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं तस्वीरें
बॉलीवुड कलाकारों में नए साल (New Year 2021) को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. जहां कुछ कलाकार नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर गए हुए हैं तो वहीं कुछ कलाकार परिवार के साथ घर पर ही नया साल सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपने पूरे परिवार के साथ जबरदस्त अंदाज में नया साल सेलिब्रेट किया. सेलिब्रेशन से जुड़ी उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अराध्या बच्चन (Aradhya Bachchan) पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नए साल (New Year 2021) के सेलिब्रेशन से जुड़ी यह तस्वीरें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं, जिसे अभी तक करीब तीन लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. पहली तस्वीर में पूरा बच्चन परिवार (Bachchan Family) नया साल साथ में सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहा है. यहां तक कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी फोटो में खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अराध्या बच्चन अपने हाथों में फूलों को पकड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा बाकी तस्वीरों में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "प्यार, शांति, खुशियां और आशीर्वाद, एक खुशहाल 2021..." बता दें कि नए साल की तरह ही बच्चन परिवार ने क्रिसमस का त्योहार भी शानदार अंदाज में मनाया था. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इससे इतर ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाली हैं. ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. वह अकसर अपनी और अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हुई भी दिखाई देती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं