विज्ञापन

दूरदर्शन की शूर्पणखा वर्सेज बॉलीवुड की शूर्पणखा में कितना फर्क, उम्र, लुक और करियर के मामले में कौन है आगे?

39 साल पहले आई रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रेणु धारीवाला और फिल्म रामायणम् में शूर्पणखा का रोल प्ले करने वाली रकुल प्रीत की उम्र, करियर और लुक में कितना अंतर है.

दूरदर्शन की शूर्पणखा वर्सेज बॉलीवुड की शूर्पणखा में कितना फर्क, उम्र, लुक और करियर के मामले में कौन है आगे?
दूरदर्शन की शूर्पणखा वर्सेज बॉलीवुड की शूर्पणखा में कितन फर्क
नई दिल्ली:

30 जुलाई, 2026 को सुबह 4:15 बजे (IST) बजे दुनिया भर में ऑनलाइन और बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रामायणम् का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसके बाद फैन्स की कुछ शिकायतें थीं, उन्हें भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक नहीं दिखी, जबकि रिम्पल और हरप्रीत के डिजाइन किए गए कपड़ों को लेकर भी काफी ट्रोल हुए. खासकर सीता (साई पल्लवी) और कैकेयी (लारा दत्ता) के लुक को लेकर लोगों के बीच काफी मतभेद रहा. हालांकि रावण का किरदार निभा रहे यश को भी लोगों ने खूब पसंद किया.

वहीं शूर्पणखा का किरदार निभा रही रकुल को जमकर तारीफ मिली. इसके साथ ही फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रही रकुल को जमकर तारीफ मिली. उन्हें इंटरनेट पर 'अब तक की सबसे ग्लैमरस राक्षसी' कहा गया है. उन्होंने सचमुच सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इससे हमें रामानंद सागर की क्लासिक रामायण (1987) में रेणु धारीवाल द्वारा निभाई गई राक्षसी की यादगार भूमिका की याद आ गई है. 'रामायण' में भले ही शूर्पणखा का रोल ज्यादा देर का नहीं होता है, लेकिन ये एक दमदार किरदार है, जिसकी अहमियक है. आइए जानते हैं कि दूरदर्शन की शूर्पणखा और बॉलीवुड की शूर्पणखा की उम्र, लुक और करियर में कितना अंतर है और कौन एक-दूसरे से आगे है.

रकुल और रेणु धारीवाला की उम्र में अंतर 

रकुल

वहीं रकुल प्रीत सिंह का जन्मदिन 10 अक्टूबर 1990 को हुआ था, उस हिसाब से 'रामायणम्' की शूटिंग के समय उनकी उम्र लगभग 35 साल रही है.

रेणु धारीवाला

अगर रकुल प्रीत और रेणु धारीवाला की उम्र में अंतर निकाला जाए तो, रेणु धारीवाल ने 22 साल की उम्र में शूर्पणखा का रोल प्ले किया था. 

रकुल और रेणु धारीवाला का लुक 

Latest and Breaking News on NDTV

रकुल प्रीत

रकुल प्रीत को इस ट्रेलर में देखते ही कुछ लोगों ने उनको सबसे खूबसूरत राक्षसी का दर्जा दे दिया है. कई लोगों ने उन्हें सीता ( साईं पल्लवी) से भी ज्यादा खूबसूरत बताया. रकुल प्रीत का फिल्म में शूर्पणखा का लुक मॉर्डन टेक्नोलॉजी और आज के समय से हिसाब से डिजाइन किया गया है. 

रेणु धारीवाला

वहीं रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का लुक उस दौर को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था. उनका मेकअप और कॉस्टयूम ऐसा रखा गया, जिससे कि वो एक राक्षसी लगे. क्योंकि लोगों के मन में उस समय राक्षस और राक्षसी खूबसूरत नहीं बल्कि डरावने लगते थे. 

रकुल और रेणु धारीवाला करियर 

Latest and Breaking News on NDTV

बात करें करियर की तो इन दोनों के ही करियर में काफी बड़ा फर्क नजर आता है. 

रकुल 

रकुल प्रीत ने बॉलीवुड से लेकर तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. उन्होंने अपने करियर में 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी', 'रनवे 34' जैसी फिल्मों में काम किया है. वो एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. 

रेणु धारीवाला

रेणु धारीवाला रामायण के बाद उन्हें भले ही खूब पॉपुलैरिटी मिली हो, लेकिन इसके बाद वह ज्यादा शोज में नहीं दिखी थीं. साल 1992 में वह फिल्म दिल आशना है में शाहरुख खान की बहन बनी थी. यह उस वक्त की बात है जब शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू ही किया था. फिल्म खास नहीं चली और रेणु को भी इसके बाद कुछ खास रोल नहीं मिले. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com