विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2023

गणेश चतुर्थी पर मुकेश अंबानी के घर लगा सितारों का मेला, रणबीर नहीं अयान संग पहुंची आलिया तो पत्नी संग दिखे एटली कुमार

गणेश उत्सव पर मुकेश अंबानी के मुंबई निवास एंटीलिया में गणेश पूजा के लिए शाहरुख खान से लेकर बच्चन परिवार और कपूर्स से लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सभी बड़े सितारे पहुंचे.

गणेश चतुर्थी पर मुकेश अंबानी के घर लगा सितारों का मेला, रणबीर नहीं अयान संग पहुंची आलिया तो पत्नी संग दिखे एटली कुमार
मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
नई दिल्ली:

अंबानी फैमिली के घर कोई भी प्रोग्राम हो, वहां सितारों का जमावड़ा लगना लाजमी है. कुछ ऐसा ही मंगलवार को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) पर भी हुआ. गणेश उत्सव पर मुकेश अंबानी के मुंबई निवास एंटीलिया में गणेश पूजा के लिए शाहरुख खान से लेकर बच्चन परिवार और कपूर्स से लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सभी बड़े सितारे पहुंचे. मेजबान नीता अंबानी ने अपनी बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ तस्वीर खिंचवाईं, जो जमकर वायरल हो रही हैं.

शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ अंबानी के गणेश उत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर ट्रेडिशनल वियर में सभी कमाल लग रहे थे.

ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या के साथ पहुंची.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी ट्रेडिशन और यूनिक स्टाइल में पहुंचे.

आलिया भट्ट, फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ नजर आईं.

सलमान खान भतीजी अलीजेह के साथ पहुंचे. तो जवान स्टार नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ इस उत्सव में शामिल हुईं. आमिर खान के बेटे जुनैद और बेटी इरा भी इस मौके पर पहुंचे. जुनैद जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं.

कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस उत्सव में शामिल हुईं. दोनों ट्रेडिशनल लुक में एक साथ काफी खूबसूरत दिख रहे थे.

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा अपने भाई अगस्त्य के साथ पहुंची. अनन्या पांडे लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

सारा अली खान रेड पटियाला सूट में भाई इब्राहिम के साथ पहुंची.

जान्हवी कपूर और चचेरी बहन शनाया ने सफेद रंग की साड़ी में एंट्री लेकर सभी का ध्यान खींचा. वहीं श्रद्धा कपूर भी साड़ी पहने इस मौके पर पहुंची.

हेमा मालिनी, रेखा और माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज अदाकाराओं ने भी इस मौके पर पहुंच कर सभी का ध्यान खींचा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Ambani Family Ganesh Mahotsav, Mukesh Ambani, Deepika Padukone, Ganesh Chaturthi 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com