हाल ही में अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का गाना 'लुट पुट गया' गाते नजर आए थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और फैन्स ने इसे काफी पसंद भी किया था. अब सुपरस्टार शाहरुख खान का भी इस वीडियो पर रिएक्शन आ गया है. शाहरुख खान ने कहा कि अब वे अपने बच्चों को भी पुष्पा फिल्म के गाने श्रीवल्ली की प्रैक्टिस करवाएंगे. रविवार को शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया.
शाहरुख खान ने इस ट्वीट में अल्लू अर्जुन को टैग करते हुए लिखा, "थैंक यू लिटिल वन. तुम फ्लावर और फायर दोनों हो गए हो!!! अब मैं अपने बच्चों को @alluarjun के श्रीवल्ली गाने की प्रैक्टिस करवाऊंगा...हा हा". अयान के इस वीडियो से जाहिर होता है कि वे भी शाहरुख खान के फैन हैं. वीडियो में अयान ब्लैक, व्हाइट और येलो जर्सी पहने हुए हैं और उनके हाथ में पानी की बोतल है. वह न केवल एक्साइटमेंट के साथ गाना गा रहे हैं, बल्कि एन्जॉय करते हुए थिरक भी रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Thank u lil one… you are flower and fire both rolled into one!!! Now getting my kids to practice singing @alluarjun's Srivalli… ha ha https://t.co/XZr29SIhD2
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 25, 2024
गौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख खान की जवान की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर करके फिल्म की सराहना की थी. उन्होंने लिखा था, "इस मेगा ब्लॉकबस्टर के लिए जवान की पूरी टीम को बिग बधाई. जवान के पूरे कलाकारों, तकनीशियनों, क्रू और निर्माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं सर, हमने आपके लिए यही प्रार्थना की थी". इस पर शाहरुख ने भी अपने अंदाज में अल्लू अर्जुन को थैंक यू कहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं