विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2022

11 साल की उम्र में रणबीर के साथ ये काम करना चाहती थीं आलिया भट्ट, बोलीं- मुझे शर्म आ रही थी...Video 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट बताती नजर आ रही हैं कि वे 11 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ क्या करना चाहती थीं. 

11 साल की उम्र में रणबीर के साथ ये काम करना चाहती थीं आलिया भट्ट, बोलीं- मुझे शर्म आ रही थी...Video 
अलिया भट्ट-रणबीर कपूर फोटो
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के अडोरेबल कपल हैं. दोनों इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 14 अप्रैल को शादी करेंगे. हालांकि अभी तक परिवारवालों का दोनों की शादी पर कोई भी बयान नहीं आया है. लेकिन शादी की चल रही तैयारियों को देख कहा जा सकता है कि शादी ग्रैंड होने वाली है. आलिया भट्ट और रणबीर के शादी के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके कई थ्रोबेक वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट बताती नजर आ रही हैं कि वे 11 साल की उम्र में रणबीर कपूर के साथ क्या करना चाहती थीं. 

इस वीडियो को आलिया भट्ट के एक फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आलिया एक अवार्ड फंक्शन में हैं और वे कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि, "मैं जब रणबीर से पहली बार मिली तो मैं 11 साल की थी. मैं इतनी शाय थी क्योंकि मुझे उनके कंधे पर अपना सिर रखना था और मैं यह कर नहीं पाई". आलिया भट्ट के वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "बताओ भला ये भी कोई शर्माने की बात है. हमारी आलू भी ना". इसके साथ ही फैन्स दिल और फायर इमोजी बनाकर भी वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं. 

बात करें रणबीर कपूर और आलिया के वेडिंग अपडेट की तो उनकी शादी अटेंड करने रणबीर की बहन रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई अपने परिवार के साथ पहुंच गई हैं. वहीं शादी के लिए महमानों का आना शुरू हो गया है.

ये भी देखें: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की चर्चा के बीच उनकी बहन रिद्धिमा मुंबई पहुंचीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Secret, Alia Bhatt Big Secret, Alia Bhatt Video, Alia Bhatt Viral Video, Alia Bhatt Throwback Video, Alia Bhatt Revealed Secret, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Date, Neetu Kapoor, Rishi Kapoor, Riddhima Kapoor, Alia Bhatt Wedding, Alia Bhatt Age, Alia Bhatt Instagram, Alia Bhatt News, Ranbir Kapoor News, Mahesh Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com