विज्ञापन

Cannes 2026 में आलिया भट्ट कर रहीं अजीब हरकतें, हाथ में पंखा लेकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- वापस आ जाओ, हो गई बेइज्जती

आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने फैशन और रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपने बैक-टू-बैक ग्लैमरस लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Cannes 2026 में आलिया भट्ट कर रहीं अजीब हरकतें, हाथ में पंखा लेकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- वापस आ जाओ, हो गई बेइज्जती
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने फैशन और रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपने बैक-टू-बैक ग्लैमरस लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वायरल वीडियो में आलिया हाथ में पंखा लिए अजीब अंदाज में उसे हिलाती नजर आ रही हैं. उनके आसपास मौजूद बाकी गेस्ट्स काफी शांत और नॉर्मल तरीके से खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आलिया की बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अटपटी लगी. यही वजह है कि वीडियो सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

यूजर्स ने किया ट्रोल 

कई लोगों ने उनके लुक और व्यवहार पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, “बाकी सभी लोग इतने क्लासी लग रहे हैं और आलिया बिल्कुल अलग दिख रही हैं.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “कृपया वापस आ जाओ, ये बहुत अजीब लग रहा है.” कुछ लोगों ने उनके आउटफिट के रंग को भी ट्रोल किया और कहा कि ड्रेस का कलर उनके पूरे लुक को और अजीब बना रहा है.

हालांकि आलिया के फैंस उनका बचाव करते भी नजर आए. कुछ यूजर्स का कहना है कि वह सिर्फ फन मोमेंट एंजॉय कर रही थीं और हर चीज को ट्रोल करना सही नहीं है. बावजूद इसके, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कान 2026 से आलिया लगातार अपने नए-नए लुक्स इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. कभी वह हाई फैशन गाउन में नजर आ रही हैं तो कभी मोनोक्रोम ड्रेस में. उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर 21 साल बाद आए सामने, बोले- 'उसमें जलन और घमंड...'

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. वह जल्द ही स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा' में दिखाई देंगी. इसके अलावा संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर' में भी उनका अहम रोल है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt News, Alia Bhatt Cannes 2026, Alia Bhatt Video, Cannes 2026, Alia Bhatt Cannes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com