विज्ञापन

'किसी ने नोटिस नहीं किया', Cannes ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज और एलिगेंट लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी हुई.

'किसी ने नोटिस नहीं किया', Cannes ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर हो रहीं टोल

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज और एलिगेंट लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी हुई. दरअसल, एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि “दुख की बात है कि किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया.” इस पर आलिया ने बेहद शांत और क्लासी अंदाज में जवाब दिया, "दुख क्यों लव? तुमने मुझे नोटिस किया". आलिया का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी समझदारी और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे ट्रोलर्स को दिया गया सबसे शानदार जवाब बता रहे हैं. कान 2026 में आलिया लगातार अपने फैशन स्टेटमेंट और इंटरनेशनल अपीयरेंस को लेकर चर्चा में बनी रहीं.

ट्रोल्स के निशाने पर आईं आलिया भट्ट

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट की मौजूदगी ने भारतीय फैंस को काफी एक्साइटेड किया था. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने आलिया को ज्यादा अटेंशन नहीं दिया. खासतौर पर उनकी सफेद साड़ी वाले लुक पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या दुख की बात है, किसी ने नोटिस नहीं किया.”

Latest and Breaking News on NDTV

आलिया ने बिना गुस्सा किए बेहद स्मार्ट तरीके से जवाब दिया, "दुख कैसा? आपने मुझे नोटिस किया". उनका यह जवाब इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे ‘सटल लेकिन करारा जवाब' बताया. कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आलिया का सपोर्ट किया. इससे पहले एक्टर अली गोनी और सिंगर राहुल वैद्य भी आलिया को लेकर हो रही आलोचनाओं के खिलाफ बोल चुके हैं.

कान 2026 में आलिया के 5 लुक्स ने बटोरी वाहवाही

आलिया भट्ट इस साल कान में लगातार फैशन चर्चाओं का हिस्सा बनी रहीं. उन्होंने लोरियल पेरिस की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर वॉक किया. अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए आलिया ने डिजाइनर तमारा राल्फ का ब्लश पिंक गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने पिंक कोरल नेकलेस कैरी किया.

इसके बाद भारत पवेलियन के उद्घाटन में आलिया ने आइवरी ड्रेप्ड आउटफिट पहनकर सबका ध्यान खींचा. इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था. आलिया का ब्लू प्रिंसेस गाउन वाला दूसरा रेड कार्पेट लुक भी काफी वायरल हुआ. वहीं लोरियल के स्पेशल डिनर में उन्होंने ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल गाउन पहनकर फैशन लवर्स का दिल जीत लिया.

आने वाली इन फिल्मों में दिखेंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन' फेम शिव रवैल कर रहे हैं. इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में होंगे. कान्स 2026 में अपनी मौजूदगी और सोशल मीडिया पर दिए गए जवाब के बाद आलिया एक बार फिर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद में कोर्ट की दो टूक, कहा- 'खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Cannes 2026, Cannes 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com