विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

अक्षय ने कहा, ‘ऐश्वर्या राय के साथ कोई पागल ही काम नहीं करना चाहेगा’

अक्षय ओबेरॉय उभरते हुए कलाकार हैं, और अभी तक वे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते आए हैं. उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ फिल्म करने से मना किया है

अक्षय ने कहा, ‘ऐश्वर्या राय के साथ कोई पागल ही काम नहीं करना चाहेगा’
अक्षय ओबेरॉय
  • 'इसी लाइफ में' से किया था डेब्यू
  • हाल ही में 'गुड़गांव' हुई थी रिलीज
  • 'कालाकांडी' में सैफ के भाई बने हैं
नई दिल्ली: ‘कालाकांडी’ में सैफ अली खान के भाई का किरदार निभाने जा रहे अक्षय ओबेरॉय ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि उन्होंने ‘फन्ने खां’ फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. हाल ही में गुड़गांव फिल्म में नजर आए अक्षय ने कहा है, “ऐश्वर्या राय बच्चन और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ कोई पागल ही काम नहीं करना चाहेगा? ऐश्वर्या और राकेश सर के साथ काम करने मेरे लिए सम्मान की बात होगी. फिल्म के लिए मैंने ऑडिशन दिया था और शॉर्टलिस्ट भी हुआ था लेकिन बदकिस्मती से मुझे रोल के लिए नहीं चुना गया और ये सब बातें आने लगीं. प्रोड्यूसर से अगर फाइनल कॉल आई होती तो मैं बेहद खुश होता. शायद यह मौका अगली बार मेरे हाथ लगे.”

वाकई इस तरह का सच कहना हर किसी के बूते की बात नहीं है लेकिन अक्षय ने खबरों का खंडन करके गॉसिप्स पर विराम लगा दिया है. वे अक्षत वर्मा की ‘कालाकांडी’ में भी काम कर रहे हैं. अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत पृथ्वी थिएटर से की थी. उन्होंने 2010 में ‘इसी लाइफ में’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. 2014 में उनकी फिल्म ‘पिज्जा’ को काफी पसंद किया गया था. वे अभी तक फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार करते आए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com