विज्ञापन

सगे भाई के अलावा इस बॉलीवुड स्टार को भी राखी बांधती हैं ऐश्वर्या राय, एक फिल्म से शुरू हुआ भाई-बहन का रिश्ता

रक्षाबंधन 2026 के मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की एक खास परंपरा फिर चर्चा में है. ऐश्वर्या हर साल सिर्फ अपने सगे भाई आदित्य राय को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर को भी राखी बांधती हैं.

सगे भाई के अलावा इस बॉलीवुड स्टार को भी राखी बांधती हैं ऐश्वर्या राय, एक फिल्म से शुरू हुआ भाई-बहन का रिश्ता
सगे भाई के अलावा इस बॉलीवुड स्टार को भी राखी बांधती हैं ऐश्वर्या राय
NDTV

रक्षाबंधन 2026 के मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की एक खास परंपरा फिर चर्चा में है. ऐश्वर्या हर साल सिर्फ अपने सगे भाई आदित्य राय को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर को भी राखी बांधती हैं. इस एक्टर ने 18 साल पहले ऐश्वर्या राय के साथ एक फिल्म की थी, जिसके बाद दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता कायम हो गया था. यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि सोनू सूद है, जिनकी कलाई पर भी एक्ट्रेस राखी बांधती हैं. यह खास बॉन्डिंग फिल्म ‘जोधा अकबर' के सेट पर बनी थी. 

भाई-बहन का सीन किया शूट

आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में ऐश्वर्या ने जोधा का किरदार निभाया था, जबकि सोनू सूद उनके भाई सुजामल के रोल में नजर आए थे. शूटिंग के दौरान दोनों ने भाई-बहन के सीन किए. उसी दौरान ऐश्वर्या ने सोनू को पहली बार राखी बांध दी. उसके बाद यह सिलसिला आज तक जारी है. हर रक्षाबंधन पर ऐश्वर्या सोनू को राखी बांधती हैं.

‘भाई साहब' कहकर बुलाती हैं एक्ट्रेस

सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते की शुरुआत के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि शुरू में ऐश्वर्या सेट पर काफी शांत और कम बोलने वाली रहती थीं. एक दिन शूटिंग के बाद ऐश्वर्या ने उनसे कहा कि आप मुझे मेरे पापा की याद दिलाते हैं. उसके बाद ऐश्वर्या उन्हें ‘भाई साहब' कहकर बुलाने लगीं. यहीं से दोनों के बीच भाई-बहन वाला प्यार और सम्मान वाला रिश्ता मजबूत होता गया.

सोनू सूद का बच्चन परिवार से भी पुराना नाता है. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप' में काम किया. अभिषेक बच्चन के साथ ‘युवा' और ‘हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर की. इस तरह सोनू न सिर्फ ऐश्वर्या के बल्कि पूरे परिवार के करीबी हैं.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बुरी तरह गिरी 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' की कमाई, यश की फिल्म ने कमाए इतने रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Sonu Sood, Raksha Bandhan 2026, Jodhaa Akbar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com