विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल बनीं 'बाबा', बोलीं- दिवाली का नशा उतारना है तो...

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने दिवाली का नशा उतारने के लिए फैन्स को एक खास सुझाव दिया है, उनका ये सुझाव सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल बनीं 'बाबा', बोलीं- दिवाली का नशा उतारना है तो...
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बनीं सोशल मीडिया की बाबा
  • ट्विंकल खन्ना बनीं बाबा
  • इंस्टाग्राम पर फैन्स को दे डाली ये एडवाइस
  • फैन्स खूब कर रहे हैं रिएक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने हाल ही में दिवाली के नशे को उतारने के लिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसे देखकर हर कोई हंस-हंस कर लोटपोट हो रहा है. दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने दिवाली के चढ़े नशे को उतारने के लिए ऐसा तरीका बताया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है और फैन्स उस पर खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं. ट्विंकल खन्ना का ये तरीका कुछ ओर नहीं बल्कि 'हाजमोला' है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, 'मेरी दिवाली पार्टी का सीन कई लोग बताना चाहते हैं.'

शाहरुख को बर्थडे पर सलमान खान ने यूं किया विश, Video शेयर कर कहा- इंडस्ट्री के किंग खान...

Need a Diwali Detox in more ways than one:)

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on


ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने आगे कहा, 'बेटा थोड़ी हाजमोला ले लो. गैसबैग होना लाभदायक होता है.' ट्विंकल खन्ना के हालिया पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बाबा बनना चाहती हैं. ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए #बाबाट्विंकदेव  का इस्तेमाल किया है.

शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़...देखें वायरल Video


ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के इस पोस्ट पर लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna Instagram) अक्सर समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती नजर आती है. बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक ऑथर, स्तंभ लेखक और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. बॉलीवुड की दुनिया में एक्ट्रेस ने फिल्म बरसारत के साथ अपना कदम रखा था, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता. इसके बाद वह करीब 16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिल्मी करियर से अलग उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना हाथ आजमाया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Actress, Twinkle Khanna Instagram, Tiwnkle Khanna Becomes Baba, Twinkle Khanna Gives Advice, Akshay Kumar, Akshay Kumar Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com