विज्ञापन

अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, अब कुछ दिन काम नहीं करेंगे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार कुछ दिन पहले केरलम गए हुए थे. यहां उनकी और विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग चल रही थी. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा करते ही अक्षय अस्पताल पहुंचे.

अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, अब कुछ दिन काम नहीं करेंगे खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार लेंगे काम से ब्रेक
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ अपनी आने वाली फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा कर लिया है. इसके बाद सीधे वे अस्पताल पहुंचे और मुंबई में आंख की एक छोटी सी सर्जरी करवाई. अब उम्मीद है कि एक्टर अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बाद ठीक होने के लिए कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे. इस मामले से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक यह सर्जरी बुधवार सुबह, 6 मई को हुई. यह सर्जरी विजन करेक्शन के लिए की गई थी.

सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “यह 6 मई की सुबह की गई एक छोटी सी सर्जरी थी. यह आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए थी. अक्षय अब कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म का केरलम शेड्यूल भी पूरा कर लिया है.” इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी. अक्षय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर केरल शेड्यूल से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और फैन्स को सेट की एक झलक दिखाई थी.

यह प्रोजेक्ट सालों बाद अक्षय और विद्या के रीयूनियन का गवाह बन रहा है, जिन्होंने पहले भी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है. इसके साथ ही यह फिल्म लगभग 15 साल बाद अक्षय और बज्मी को भी एक बार फिर साथ ला रही है.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के हनीमून पर गई थीं ये एक्ट्रेस, 28 साल पहले पति-पत्नी के बीच बनीं कबाब में हड्डी? बताई वजह

इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक, 58 साल के अक्षय ने हाल ही में प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला' से एक हिट का मुंह देखा है. उनके पास आगे भी कई प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन है जिनमें ‘वेलकम टू द जंगल', ‘हैवान', ‘गोलमाल 5' और मराठी फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौड़ले सात' शामिल हैं. वहीं, विद्या हाल ही में रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी' में नजर आईं, जिसमें रितेश ने खुद भी एक्टिंग की है. यह हिस्टोरिकल ड्रामा 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिलहाल, अक्षय अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने से पहले ठीक होने के लिए कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Eye Surgery, Akshay Kumar Vision Correction, Anees Bazmee, Akshay Kumar Keralam Schedule, Akshay Kumar Vidya Balan, Akshay Kumar Raashii Khanna, Bhooth Bangla, Welcome To The Jungle, Akshay Kumar Keralam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com