बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने करियर की शुरुआती फिल्म ‘सोल्जर' की यादें ताजा करते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस पोस्ट के साथ उन्होंने बॉबी देओल के साथ जुड़ा दिलचस्प और मजेदार किस्सा भी बताया. ये किस्सा उनके पहले आउटडोर शूट और बॉबी के हनीमून से जुड़ा है. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सोल्जर' का एक क्लिप शेयर किया जिसमें बॉबी देओल के साथ उनका रोमांटिक सीन है. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का पॉपुलर गाना ‘महफिल में बार-बार' बज रहा था. पोस्ट करते हुए प्रीति ने बॉबी देओल को टैग किया और लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल के हनीमून पर वे भी साथ थीं.
क्या था प्रीति का कैप्शन?
प्रीति ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “देखो बॉबी, मुझे क्या मिला. मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी कि तुमने ऑस्ट्रेलिया में मेरे पहले आउटडोर शूट को इतना यादगार बना दिया. और हां तुम्हारे हनीमून पर थर्ड व्हील बनकर मुझे बहुत मजा आया.” यह पोस्ट देखकर बॉलीवुड फैंस काफी खुश हुए. प्रीति और बॉबी की दोस्ती ‘सोल्जर' के समय से ही काफी मजबूत रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कब हुई थी शूटिंग?
फिल्म ‘सोल्जर' (1998) की शूटिंग तब हुई जब बॉबी देओल ने हाल ही में तान्या आहूजा से शादी की थी (30 मई 1996). तान्या एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं और उनका अपना फर्नीचर ब्रांड ‘द गुड अर्थ' है. शादी के कुछ समय बाद ही ‘सोल्जर' की शूटिंग शुरू हुई जिसमें बॉबी और प्रीति लीड रोल में थे.
अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी थी. इसमें राखी गुलजार, सुरेश ओबेरॉय और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी थे. फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: 29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं