अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने दबंग अंदाज और बेबाक नेचर के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कई बार अपनी बातों से मजाक-मजाक में बड़े-बड़े सितारों के मुंह बंद कर देते हैं. अक्षय अक्सर अपने को-स्टार के साथ मजेदार प्रैंक भी करते रहते हैं. हाल ही में अक्षय कुमार हुनरबाज के सेट पर पहुंचे थे. इस दौरान शो के होस्ट भारती और हर्ष ने करण जौहर से एक गाना सुनाने की अपील की, जिसके बाद करण जौहर परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ-कुछ होता है का टाइटल ट्रैक गाने लगते हैं. हालांकि करण सिर्फ परिणीति का साथ देते नजर आए और पूरा गाना परिणीती ने ही गाया.
इस पूरे वाकये के बाद अक्षय कुमार कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसे सुन परिणीति चोपड़ा जोर-जोर से हंसने लगती हैं. दरअसल, वीडियो में आप मिथुन चक्रवर्ती, कृति सेनन को भी देख सकते हैं. जब परिणीति अपना गाना फिनिश कर लेती हैं, तो पहले मिथुन दादा अपनी राय देते हैं. इसके बाद जब अक्षय की बारी आती है तो वे कहते हैं, "परिणीति का कमाल है. एक जगह जौहर का हाथ है एक जगह चोपड़ा जी का हाथ है".इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अक्षय पाजी ने एकदम सच कह डाला". वहीं, 'एक अन्य यूजर लिखते हैं, "ये तो घोर बेइज्जती है भाई". गौरतलब है कि अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसका प्रमोशन करने वे कृति सेनन के साथ हुनरबाज के सेट पर पहुंचे थे. बच्चन पांडे के ट्रेलर को लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है.
ये भी देखें: मुंबई में आउटिंग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी और अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं