विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को देख इतना इमोशनल हुआ फैन कि उन्हीं पर गिरा दिया 4 गिलास पानी, अक्षय कुमार के घर हुआ था ये सीन

अक्षय कुमार, सैफ अली खान के साथ फिल्म हैवान की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने वो किस्सा सुनाया जब अमिताभ बच्चन उनके घर पहुंचे थे.

अमिताभ बच्चन को देख इतना इमोशनल हुआ फैन कि उन्हीं पर गिरा दिया 4 गिलास पानी, अक्षय कुमार के घर हुआ था ये सीन
अक्षय कुमार का स्टाफ अमिताभ बच्चन को देख रह गया हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे संघर्ष और अथक मेहनत से महानायक का खिताब हासिल किया. सफलता थाली पर परोसी हुई नहीं मिलती बिग बी ने भी इस सफलता के लिए कही मेहनत की और 1973 की फिल्म 'जंजीर' से मिली कामयाबी के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दशकों से इस एक्टर ने हर पीढ़ी और हर तरह के लोगों के बीच बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. आज भी मुंबई में इनके बंगले के बाहर हर रविवार को उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स घंटों इंतजार करते हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने भी बिग बी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया जिससे अमिताभ के जबरदस्त स्टारडम की झलक मिली.

अक्षय कुमार के घर के हेल्पर ने अमिताभ बच्चन पर गिरा दिया पानी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान के 'कौन बनेगा करोड़पति' में आए थे. दोनों स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए शो में मौजूद थे. शो में बातचीत के दौरान अक्षय ने उस समय को याद किया जब अमिताभ बच्चन उनके घर आए थे, जब वे मुंबई के लोखंडवाला में रहते थे. अक्षय ने बताया कि उनके घर पर काम करने वाले लोगों में से एक अमिताभ का इतना बड़ा फैन था कि सुपरस्टार को सामने देखकर वह भावुक हो गया. अपनी एक्साइटमेंट में उसने एक्टर पर पानी के गिलास गिरा दिए.

ये Video भी देखें: दारू के नशे में टुन धर्मेंद्र की छाती पर रख दिया असली वाला शेर, फिर क्या हुआ?

अमिताभ से बात करते हुए अक्षय ने कहा, "सर क्या आपको याद है जब आप मेरे घर आए थे? मैं लोखंडवाला की बात कर रहा हूं, जब मैं वहां रहता था. मेरे घर पर काम करने वाले एक स्टाफ को आपको पानी देना था. वहां तीन या चार गिलास रखे थे. मुझे यह अच्छी तरह याद है. सर ने कुर्ता पहना हुआ था और वह लड़का इलाहाबाद का था. उसने आपको देखा और उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह असल में अमिताभ जी को पानी का गिलास दे रहा है."

अक्षय ने बिग बी को अपना कुर्ता दिया

उन्होंने आगे कहा, "तो, वह पानी लेकर आया. चार गिलास थे और उसने चारों गिलास आपके कुर्ते पर गिरा दिए क्योंकि वह इतना हैरान था कि ठीक से देख भी नहीं पा रहा था. मैं सोच रहा था, अब क्या होगा? सर जाहिर है बहुत लंबे हैं, इसलिए मुझे आपको अपना कुर्ता देना पड़ा ताकि वह आपको फिट आ सके." अक्षय कुमार के इस किस्से ने सभी को वहां पर खूब हंसाया.

यह भी पढ़ें: 50 साल पुराना गाना, बेटी के जन्म पर आज भी गाया जाता है ये गीत, लता मंगेशकर की मीठी आवाज बनी हर मां की फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Haiwaan, Saif Ali Khan, Akshay Kumar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com