विज्ञापन

सैयारा के सितारों के नाम भूल गए अक्षय कुमार, अहान पांडे की फिल्म की कामयाबी को बताया तकदीर का खेल

अक्षय कुमार ने सैयारा की कामयबी को तकदीर का खेल बनाया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल की थी. 

सैयारा के सितारों के नाम भूल गए अक्षय कुमार, अहान पांडे की फिल्म की कामयाबी को बताया तकदीर का खेल
अक्षय कुमार ने सैयारा की कामयाबी को बताया किस्मत
नई दिल्ली:

वेलकम टू द जंगल की कामयाबी एन्जॉय कर रहे एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी राय रखी कि फिल्म को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए कुछ अलग करने की जरुरत नहीं है. आईएएनएस से बात करते हुए अक्षय कुमार ने सैयारा का उदाहरण दिया और कहा कि फिल्म में कोई मेजर इवेंट नहीं था. लेकिन फिर भी टिकट काउंटर पर फिल्म ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया. उन्होंने यह भी कहा कि अनीत पड्डा और अहान पांडे ने फिल्म के गानों और रोमांटिक वाइब के कारण पॉपुलैरिटी हासिल की है. 

अक्षय कुमार ने सैयारा की कामयाबी को किस्मत बताया

अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि किस तरह कि फिल्में सिनेमाघरों में हिट होती हैं तो उन्होंने कहा, अगर फिल्म की किस्मत में होगा तो यह किसी ना किसी तरह स्क्सेसफुल होगी. हाल ही में एक फिल्म आई, जिसमें नया लड़का और नई लड़की थी. फिल्म का नाम क्या था. तभी वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर सैयारा का नाम कहते हैं. और अक्षय कहते हैं, फिल्म में क्या था? मैं पूछना चाहता हूं, फिल्म में ऐसा क्या था? कोई इवेंट नहीं था. इसके बस गानों ने काम किया और रोमांस ने फिल्म का काम किया. यह लोगों ने पकड़ा. लड़के और लड़की ने अच्छा परफॉर्म किया और वह लकी थे कि फिल्म चल गई. 

ये भी पढ़ें- मानसून प्लेलिस्ट में जरूर होगा RD Burman का 47 साल पुराना गाना, किशोर कुमार ने दी थी आवाज, सिंगर शान की यादें

सैयारा के बारे में 

मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई और यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई सैयारा 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. वहीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म थी. कहा जाता है कि यह 2004 में आई साउथ कोरियन फिल्म अ मोमेंट टू रिमेंबर  पर बेस्ड थी. 

सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

156 मिनट की सैयारा से अहान पांडे ने डेब्यू किया था. जबकि अनीत पड्डा अहम किरदार में थे. फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में 579 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म के 7 गानों ने फैंस के दिलों में जगह बनाई थी. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saiyaara, Akshay Kumar, Ahaan Panday, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com