WIFT Awards में जोया अख्तर, जाह्नवी कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को अभिनय की दुनिया में उत्कृष्ट काम के लिए 'वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवॉर्ड्स' में प्रथम मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पुरस्कार समारोह में वह अपनी बेटी अराध्या और मां के साथ शामिल हुईं. पूर्व विश्व सुंदरी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और शुभेच्छुओं का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, "भारत और पूरी दुनियाभर से मेरे प्रशंसकों को हृदय से धन्यवाद. आप मेरी प्रेरणा और शक्ति हैं. ईश्वर कृपा रखें और मेरा प्यार." उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह ट्राफी के साथ हैं. फोटो में अराध्या और उनकी मां साथ खड़ी हैं.
Jalebi Trailer: पायजामे में दुल्हन पहुंचीं ससुराल, कलश पर दे मारी लात
देखें, तस्वीरें...
ऐश्वर्य के अलावा निर्देशन में उत्कृष्ट काम के लिए जोया अख्तर को वाइलर अवॉर्ड से और फिल्म 'धड़क' की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (श्रीदेवी की बेटी) को डब्ल्यूआईएफटी एमरैल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया. बता दें, 'वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवॉर्ड्स' हॉलीवुड और बॉलीवुड में बेहतर काम करने वाली अभिनेत्रियों को दिया जाता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
Jalebi Trailer: पायजामे में दुल्हन पहुंचीं ससुराल, कलश पर दे मारी लात
देखें, तस्वीरें...
सपना चौधरी बन गईं हीरोइन, 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू- देखें Video
ऐश्वर्य के अलावा निर्देशन में उत्कृष्ट काम के लिए जोया अख्तर को वाइलर अवॉर्ड से और फिल्म 'धड़क' की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (श्रीदेवी की बेटी) को डब्ल्यूआईएफटी एमरैल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया. बता दें, 'वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवॉर्ड्स' हॉलीवुड और बॉलीवुड में बेहतर काम करने वाली अभिनेत्रियों को दिया जाता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aishwarya Rai Bachchan, Zoya Akhtar, Janhvi Kapoor