विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2026

बॉलीवुड में बनी होती तो कैसी होती टाइटैनिक, AI ने रिक्रिएट की आइकॉनिक सीन, ऐश्वर्या राय रोज तो राजेश खन्ना बने जैक

AI के दौर में सीमाओं को पार करते हुए अलग- अलग तरह के क्रिएटिव वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक नया AI-जनरेटेड वीडियो यह दिखा रहा है कि अगर आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक में रोज और जैक के रोल में बॉलीवुड स्टार्स होते तो कैसा होता.

बॉलीवुड में बनी होती तो कैसी होती टाइटैनिक, AI ने रिक्रिएट की आइकॉनिक सीन, ऐश्वर्या राय रोज तो राजेश खन्ना बने जैक
अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनी होती तो कैसी होती
नई दिल्ली:

AI के दौर में सीमाओं को पार करते हुए अलग- अलग तरह के क्रिएटिव वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक नया AI-जनरेटेड वीडियो यह दिखा रहा है कि अगर आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक में रोज और जैक के रोल में बॉलीवुड स्टार्स होते तो कैसा होता. इस रीइमेजिनिंग में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की जगह बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना को लिया गया है, ताकि फिल्म के उन सीन्स को दिखाया जा सके जो अभी भी फैंस के दिमाग में ताजा हैं.

यह भी पढ़ें : 7 बार हुआ था मधुबाला को प्यार, लेकिन अंतिम समय में एकदम अकेली थी एवरग्रीन ब्यूटी

ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना के साथ टाइटैनिक
एक नई इंस्टाग्राम पोस्ट में सौविक जो एक AI आर्टिस्ट और शॉर्ट फिल्ममेकर हैं और मिस्टर हेलरॉकर के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने   टाइटैनिक से ऐश्वर्या को रोज और राजेश खन्ना को जैक के रूप में दिखाते हुए कई सीन्स बनाए हैं. रोज के पहली बार सूट में जैक से मिलने के लिए हॉलवे में आने से लेकर, टाइटैनिक के डेक पर रोज के अपने हाथ फैलाने वाले उनके यादगार सीन तक, फिल्म के कई सीन ऐश्वर्या और राजेश खन्ना के साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं. 

सौविक द्वारा शेयर किए गए AI-जनरेटेड वीडियो में यंग हैंडसम राजेश खन्ना को दिखाया गया. ऐश्वर्या को मशहूर 'हार्ट ऑफ द ओशन' नेकलेस पहने हुए देखा जा सकता है. इसमें रोज की मासूमियत और खूबसूरती को दिखाया गया है. कैप्शन में लिखा था, 'क्या हो अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनी होती. एक अप्रत्याशित कोलैबोरेशन. ऐश्वर्या राय रोज के रूप में. राजेश खन्ना जैक के रूप में.'

फैंस ने कैसे रिएक्ट किया
फैंस ने इस रीइमेजिंग की तारीफ की, खासकर यह देखकर हैरान थे कि राजेश खन्ना जैक डॉसन के रूप में कितने परफेक्ट लग रहे हैं. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "राजेश खन्ना सर, जैक के रूप में बस कमाल हैं. दूसरे फैन ने कहा, "ऐश्वर्या रोज से भी ज्यादा रोज हैं." एक कमेंट में लिखा था, "वाह, यह कौन सा पैरेलल यूनिवर्स है. राजेश खन्ना और ऐश्वर्या राय एक साथ."

यह भी पढ़ें : भारत की पहली VJ रूबी भाटिया कभी एक शो के करती थीं 1 लाख रुपये चार्ज, आज एक वीडियो के 1,000 रुपये 

राजेश खन्ना ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और 1960 के दशक से लेकर 1970 के दशक तक सुपरस्टार थे. ऐश्वर्या उनसे तीन दशक छोटी हैं, दोनों में साथ कोई फिल्म नहीं की. उन्होंने बहुत बाद में 1997 की तमिल फिल्म इरुवर से डेब्यू किया, जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. हालांकि, दोनों एक्टर्स ने 1999 में आई फिल्म आ अब लौट चलें में काम किया था. ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजेश ने अक्षय खन्ना के पिता का रोल निभाया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Titanic, Titanic 1912, Titanic Actress, Bollywood Film, Aishwarya Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com