विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

Tadap Teaser: अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ का दमदार टीजर हुआ आउट, फैन्स बोले- पापा से आगे जाएगा बेटा...

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प (Tadap)’ का टीजर आउट हो गया है. कल इस फिल्म का ट्रेलर लांच कर दिया जाएगा.

Tadap Teaser: अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ का दमदार टीजर हुआ आउट, फैन्स बोले- पापा से आगे जाएगा बेटा...
अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' का टीजर आउट
नई दिल्ली:

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प (Tadap)' का टीजर आउट हो गया है. कल इस फिल्म का ट्रेलर लांच कर दिया जाएगा. फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में मेकर्स ने इसका प्रमोशन जोरों-शोरों से शुरू कर दिया है. जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘तड़प' के टीजर को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लांच का भी ऐलान कर दिया है.

अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प' का टीजर आउट

तरण आदर्श फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प' का ट्रेलर कल (27 अक्टूबर 2021) को रिलीज होगा'. बता दें, साजिद नाडियाडवाल फिल्म के निर्माता हैं, जबकि इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है. फिल्म तड़प में अहान शेट्टी के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगी. तारा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं. इसके बाद उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मरजावां' में भी देखा गया था.

बात करें अहान शेट्टी की तो वे जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं. अहान से पहले उनकी बहन अथिया शेट्टी भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अथिया ने साल 2015 की फिल्म ‘हीरो' से फिल्मों में अपने कदम रखे थे. इसके बाद वे मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर, नवाबजादे जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं. फिल्म ‘तड़प' का टीजर देखने में तो फिलहाल बहुत दमदार लग रहा है. वहीं अब दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के टीजर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह तक लिख दिया है कि बेटा अपने पिता से बहुत आगे जाएगा.

ये भी देखें: Sriti Jha और Shabir Ahluwalia से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahan Shetty, Ahan Shetty Movie, Ahan Shetty Debut Movie, Tadap Teaser, Tara Sutaria, Suniel Shetty, Suniel Shetty Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com