विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2022

आमिर की फिल्म के बाद क्यों शाहरुख की पठान को बायकॉट कर रहे लोग? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPathan

अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) को बायकॉट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

आमिर की फिल्म के बाद क्यों शाहरुख की पठान को बायकॉट कर रहे लोग? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPathan
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottPathan
नई दिल्ली:

अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) को बायकॉट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. बीते दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर काफी विरोध देखने को मिला है. ऐसे में अब ट्विटर पर #BoycottPathan ट्रेंड होने लगा है. जी हां, आपने सही सुना. सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान की फिल्म पठान को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. यह कहा जा सकता है कि शाहरुख की फिल्म रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है.

हालांकि लोग शाहरुख की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग क्यों कर रहे, इसका कारण अभी तक तो साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ यूजर्स का मानना है कि दीपिका पादुकोण का जेएनयू विजिट इस बॉयकॉट की वजह है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग करते हुए ट्वीट किया है- नेक्स्ट मिशन..बॉयकॉट पठान. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है- मिशन स्टार्ट. #BoycottPathan. और भी ढेरों इस तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. 
 

पठान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जो 25 जनवरी 2023 को सिमेनाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. शाहरुख के चाहने वालों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन ट्विटर पर बॉयकॉट पठान देखकर फैन्स के साथ-साथ मेकर्स की चिंता भी बढ़ गई है. 

VIDEO:आयुष्‍मान खुराना एयरपोर्ट पर दिखे, दिखा कूल अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Boycott Pathan, Pathan Movie Boycott, Laal Singh Chaddha, Deepika Padukone, Shah Rukh Khan Upcoming Movie, Pathan Boycott Reason, Pathan Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com