विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2022

प्रभास के माथे से टपक रहा था पसीना तो कृति सेनन ने पोंछने के लिए ऑफर किया पल्लू तो बाहुबली का यूं आया रिएक्शन

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के साथ कृति सेनन नजर आएंगी. कृति और प्रभास रविवार को उत्तर प्रदेश में आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए. इवेंट के दौरान कृति ने प्रभास को अपना दुपट्टा उनके माथे से पसीना पोंछने के लिए दिया.

प्रभास के माथे से टपक रहा था पसीना तो कृति सेनन ने पोंछने के लिए ऑफर किया पल्लू तो बाहुबली का यूं आया रिएक्शन
प्रभास के माथे से टपक रहा था पसीना तो कृति सेनन ने पोंछने के लिए ऑफर किया पल्लू
नई दिल्ली:

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के साथ कृति सेनन नजर आएंगी. आदिपुरुष का पहला टीज़र-ट्रेलर 3 अक्टूबर को रिलीज किया गया. फिल्म में प्रभास भगवान राम, सैफ अली खान लंकेश और कृति सनोन सीता के रोल में हैं. यह फिल्म हिंदू पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है. कृति और प्रभास रविवार को उत्तर प्रदेश में आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए. इवेंट के दौरान कृति ने प्रभास को अपना दुपट्टा उनके माथे से पसीना पोंछने के लिए दिया. इस मौके पर कृति ने ग्लिटरी क्रीमी आउटफिट पहना था, जबकि प्रभास ने कुर्ता और पायजामा पहना था. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कृति सनोन प्रभास को अपना दुपट्टा दे रही हैं, जिससे वह अपना पसीना पोंछ सकें. और ऐसा करते हुए वह मुस्करा रही हैं. कृति और प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं. आदिपुरुष टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, राउत और प्रसाद सुतार द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी हैं. कहा जाता है कि यह एक बड़े बजट पर बनी है और यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है. प्रभास इससे पहले एसएस राजामौली की बाहुबली, साहो और राधे श्याम में नजर आ चुके हैं. कृति को आखिरी बार अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के साथ बच्चन पांडे में देखा गया था. आगे उनकी चार और फिल्में पाइपलाइन हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adipurush Teaser Launch, Kriti Sanon Films, Kriti Sanon Prabhas, Kriti Sanon News, Prabhas, Adipurush Budget, Adipurush Character, Adipurush Cast, Adipurush Motion Capture, Adipurush Prabhas, Adipurush Release Date, Adipurush Teaser Out, Bollywood News Gossips, Bollywood News Hindi, Bollywood News Latest, Google Samachar In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com