विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2023

एक्ट्रेस ने मुंह में नोट दबाकर किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, गारंटी है पहले कभी नही देखा होगा ऐसा जश्न

Viral Keerthy Suresh Dhoom Dhaam Dance Video: कामयाबी का अपना एक नशा होता है. फिर यह कामयाबी कड़ी मेहनत से मिली हो तो कहने ही क्या. ऐसा ही कुछ दसरा की एक्ट्रेस का भी हाल है. फिल्म के हिट होने का ऐसा जश्न आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.

एक्ट्रेस ने मुंह में नोट दबाकर किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, गारंटी है पहले कभी नही देखा होगा ऐसा जश्न
Viral Keerthy Suresh Dance Video: एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा डांस, वीडियो ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

Viral Keerthy Suresh Dhoom Dhaam Dance Video: जोरदार ढोल, मुंह में नोट, देसी अंदाज में डांस और कुछ इस तरह कामयाबी का जश्न. कामयाबी का स्वाद चखना हर किसी के लिए खास होता है. फिर अगर इस कामयाबी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाए तो क्या कहने. ऐसा ही कुछ दसरा की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने भी किया है. उन्होंने जिस तरह डांस देसी अंदाज वाला डांस किया है, वह वाकई कमाल है और शायद सिनेमा की दुनिया में एकदम अनोखा भी. इस तरह देसी तेवरों वाली फिल्म दसरा का जश्न भी उन्होंने अपने फिल्म के मिजाज के मुताबिक ही मनाया है. उनके इस वीडियो को फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. 

कीर्ति सुरेश ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वेन्नेला का जश्न! दसरा धूमधाम ब्लॉकबस्टर.' इस तरह जिस अंदाज में कीर्ति सुरेश नाच रही हैं, और वह बहुत ही कमाल है. एकदम बिंदास. दसरा में कीर्ति सुरेश के साथ नानी लीड रोल में हैं और फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

कीर्तिक सुरेश के इस डांस वीडियो पर मशहूर हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं. एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि पूरे दिन में जो सबसे अच्छी चीज देखी, वो यह है. मृणाल ठाकुर ने इसे बेस्ट बताया तो हंसिका मोटवाणी ने इस फायर बताया है. इस तरह कीर्ति सुरेश फिल्म में अपनी एक्टिंग से तो दिल जीत ही रही हैं, वहीं अब वह अपने डांस से भी धूम मचा रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actress Dance Video, Dance Video, Viral Dance Video, Dasara Actress, Keerthy Suresh, Keerthy Suresh Dance Video, Keerthy Suresh Video, Keerthy Suresh Viral Video, South Actress Dance Video, Viral Keerthy Suresh Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com