विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

Video: प्लास्टिक को मशीन में डाल चावल बना रहा था शख्स, फिर हुआ ऐसा...एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस वीडियो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स प्लास्टिक से चावल बनाता नजर आ रहा है. देखें Video...

Video: प्लास्टिक को मशीन में डाल चावल बना रहा था शख्स, फिर हुआ ऐसा...एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने शेयर किया यह वीडियो
  • राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो
  • प्लास्टिक से चावल बना रहा था शख्स
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन कोई न कोई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने फिर एक बार वीडियो शेयर किया है, जो सुर्खियों में है. राखी सावंत द्वारा शेयर किए वीडियो में एक शख्स प्लास्टिक से चावल बनाता दिख रहा है. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लोगों से अपील की है कि प्लीज इसे ना खाएं. राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. कभी अपने बेबाक बयानों से तो कभी फनी वीडियो को शेयर कर वो चर्चा में आ ही जाती हैं. वो फिर एक बार वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आ गई हैं.

Viral Video: कपिल शर्मा के घर बधाई देने पहुंचे इन लोगों ने बाधां समां, मम्मी और पत्नी के साथ यूं किया डांस

राखी सावंत (Rakhi Sawant) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लास्टिक को मशीन में डालता है फिर मशीन प्लास्टिक को खींचकर धागे जैसा बना देती है. बाद में प्लास्टिक के धागे को चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल दिया जाता है. इस वीडियो पर लोगो खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और साथ ही जागरुकता के लिए राखी सावंत का धन्यवाद भी कर रहे हैं. राखी सावंत के इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

खेसारी लाल यादव ने लंदन में विदेशी लड़की को सिखाई भोजपुरी, फिर बोले-जान दे दूंगा आपके लिए- देखें वायरल Video

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370 (Article 370)' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में राखी एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाती दिखेंगी. बता दें एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा था "मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि (फिल्म में) मैं एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभा रही हूं. पाकिस्तान के लोगों का भी दिल होता है..वे सभी बुरे नहीं होते..मैं पाकिस्तान के लोगों की इज्जत करती हूं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Rakhi Sawant Video, Plastic Rice, Rice From Plastics, Rakhi Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com