विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

नीना गुप्ता ने 'प्यार' को लेकर इंटरव्यू में कहा- कभी शादीशुदा से प्यार नहीं करना चाहिए...

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादीशुदा आदमी के प्यार में न पड़ने को लेकर फैन्स को सलाह दी है.

नीना गुप्ता ने 'प्यार' को लेकर इंटरव्यू में कहा- कभी शादीशुदा से प्यार नहीं करना चाहिए...
नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने इंटरव्यू में कही ये बात
  • नीना गुप्ता ने इंटरव्यू में कही ये बात
  • शादी को लेकर नीना गुप्ता ने दी यह राय
  • 'बधाई हो' में किया था शानदार अभिनय
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपने प्रशंसकों को चेतावनी दी है कि कभी भी किसी शादीशुदा व्यक्ति के प्यार में मत पड़ना. उन्होंने कहा कि मैंने इसके कारण अपनी जिंदगी में बहुत परेशानियां झेली हैं. नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपने प्रशंसकों को यह सलाह दी है. नीना गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रही हैं कि कैसे शादी के बाद संबंध शुरू होते हैं. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, "वह आपसे कहता है कि अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता है और वे लंबे समय से साथ नहीं रह रहे हैं. आप उसके प्यार में पड़ जाती हैं. जब आप उसे अलग होने के लिए कहते हैं तो वह कहता है कि उसके बच्चे हैं."

बॉलीवुड डायरेक्टर ने Coronavirus पर किया Tweet, बोले- सोचा नहीं था मौत भी मेड इन चाइना...

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने आगे कहा, "इसके बाद आप छिपकर मिलना और छुट्टियों में साथ घूमने जाना शुरू करते हैं. आप कई रातें उसके साथ बिताते हैं और आखिर में आप उसके साथ शादी करना चाहती हैं. तब वह महिला चाहती है कि पुरुष अपनी पत्नी से तलाक ले ले, लेकिन वह कहता है कि ऐसा करना आसान नहीं है, क्योंकि प्रॉपर्टी, बैंक अकाउंट वगैरह का मसला है."

उर्वशी रौतेला मालदीव में समुद्र किनारे इस अंदाज में आईं नजर, Photo इंटरनेट पर हुई वायरल

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने आगे कहा,"महिला निराश हो जाती है और उसे छोड़ने के बारे में सोचने लगती है." नीना सलाह देती हैं, "लिहाजा ऐसे मामलों में न पड़ें. मैंने ये सब किया है और बहुत परेशानी झेली है, इसलिए ऐसा करने से मना कर रही हूं." नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विलियम रिचर्ड्स (William Richards) के साथ रिलेशन में रही हैं, उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं. बाद में, नीना ने विवेक मेहरा से शादी कर ली थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Neena Gupta On Love, Neena Gupta Opened Up On Love, Neena Gupta Instagram, Neena Gupta Husband, Masaba Gupta, Neena Gupta Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com