विज्ञापन
This Article is From May 20, 2020

मल्लिका शेरावत ने लॉकडाउन में शेयर किया डांस Video, एक्ट्रेस के अंदाज ने मचाई धूम

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

मल्लिका शेरावत ने लॉकडाउन में शेयर किया डांस Video, एक्ट्रेस के अंदाज ने मचाई धूम
मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • मल्लिका शेरावत का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
  • बताया डांस के जरिए कैसे रह सकते हैं फिट
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को इंस्टाग्राम पर कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं और ऐसे में वह हमेशा अपनी लाइफ के बारे में कुछ न कुछ शेयर कर फैन्स को सोशल मीडिया पर बिजी रखती हैं. लॉकडाउन के दौरान भी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावतस (Mallika Sherawat Video) लगातार अपने वीडियो के जरिए फैन्स को फिटनेस के लिए मोटिवेट करनी की कोशिश कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में मल्लिका बता रही हैं कि डांस के जरिए किस तरह फिट रहा जा सकता है. 


वीडियो में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं. मल्लिका शेरावत का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat Instagram) ने कैप्शन में लिखा, "डांस भी फिट और ठीक रहने का एक तरीका है." 

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का असली नाम रीमा लांबा है. उनका जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ था. एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों में एक्टिंग करके की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' फिल्म से अपना डेब्यू किया. हालांकि, एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को फिल्म 'ख्वाहिश' से पहचान मिली. जिसके बाद मल्लिका शेरावत ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat, Mallika Sherawat Video, Mallika Sherawat Video Viral, Mallika Sherawat Dance Video, Mallika Sherawat Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com