जन्माष्टमी में सिर्फ एक दिन ही बचा हुआ है और भगवान श्री कृष्ण के भक्त इस दिन को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. हर एक मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं. इस दिन को हर वक्त बड़े खास तरीके से मनाते हैं. बता दें, जन्माष्टमी की तैयारी हमारे देश में काफी दिनों से शुरू हो जाती है. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी भगवान श्री कृष्ण के काफी भक्त हैं और इस दिन को बहुत ही खास अंदाज से मनाते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. यह साल भर का एक ऐसा दिन है, जब हर कोई आदमी भगवान श्री कृष्णा की भक्ति में लीन नजर आता है. वैसे तो बॉलीवुड में काफी फ़िल्में और शोज बन चुके हैं. जिनमें श्री कृष्णा के जीवन की लीला दिखाई गई है. आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया और रातों-रात हर किसी की पहली पसंद बन गए.
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके हैं. ऐसा पहली बार हुआ था, जब दर्शकों ने खिलाड़ी कुमार को भगवान श्री कृष्ण के किरदार में देखा था. इस फिल्म में वैसे तो परेश रावल अहम किरदार में नजर आए थे. लेकिन फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के आइटम सॉन्ग ने काफी सुर्खियां बटोरी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अक्षय कुमार के किरदार को काफी प्रशंसा भी मिली.
सर्वरदमन बनर्जी
साल 1993 में जब दर्शकों के बीच शो श्री कृष्णा आया था, तब यह जो हर किसी का पसंदीदा सीरियल हो गया. इस सीरियल में एक्टर ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को दर्शक आज भी पसंद करते हैं. सीरियल श्री कृष्णा में भगवान कान्हा के जीवन की सारी लीला दिखाई गई थी. जिसमें श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की सारी कहानी दर्शकों के बीच में आई थी. एक समय था जब लोग अपना शो का लुफ्त उठाते थे. एक्टर इन दिनों मुंबई से दूर ऋषिकेश में रहते हैं और वहां अपना योग केंद्र चलाते हैं.
नितीश भारद्वाज
साल 1998 में आई महाभारत में एक्टर नितेश भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. शो से नितीश भारद्वाज को काफी लोकप्रियता मिली. जिसके बाद एक्टर को हर घर में पसंद किया जाने लगा. इन दिनों नितीश भारद्वाज काफी चुनिंदा प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं. उनको बीते सालों रिलीज हुई फिल्में मोहनजोदड़ो और केदारनाथ में देखा गया है. लेकिन दर्शकों उनको महाभारत में निभाई हुए श्री कृष्ण के किरदार को सबसे ज्यादा याद करते हैं.
सौरभ राज जैन
एक्टर सौरभ राजन इन दिनों यूथ की पहली पसंद बने हुए हैं. बता दें, उन्होंने स्टार प्लस पर आए शो महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्टर और काफी शोज में भी भगवान श्री कृष्ण के किरदार में नजर आ चुके हैं और दर्शक उनको श्री कृष्ण के किरदार में ही देखना पसंद करते हैं. इन दिनों एक्टर अपने लाइव थियेटर शो मेरे कृष्ण में भी भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा रहे हैं. जिसका शो भारत के हर एक बड़े शहर में हो रहा है.
स्वप्निल जोशी
स्वप्निल जोशी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वह इन दिनों मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. वह बड़ी से बड़ी प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं. शो श्री कृष्णा में भी स्वप्निल जोशी ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था. जिसको दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. यह उस दौर का सबसे बड़ा हिट शो था. आज भी जब शो श्री कृष्ण का टेलीकास्ट होता है लोग अपने परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण की लीला को देखते हैं.
सिद्धार्थ गुप्ता
इस साल रिलीज हुई फिल्म कृष्णावतारम ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे झंडे गाढ़ दिए. बता दें, जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक भगवान श्री कृष्ण की लीला देखने के लिए काफी बेताब थे. इस फिल्म में भगवान की लीला की वो कहानी दिखाई गई है जो शायद ही कुछ लोगों को पता हो. इस फिल्म में श्री कृष्ण, रुक्मणी और सत्यभामा की प्रेम कहानी दिखाई गई है. इसके अलावा श्री कृष्ण ने अपने जीवन के अंतिम दौर में क्या-क्या कलाएं की थी और उनके निधन के बाद किस तरीके से पूरी द्वारका समुद्र में समा गई थी. ये सब चीज फिल्म में दिखाई गई है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म काफी कम बजट में बनाई गई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं