- प्रकाश राज का ट्वीट हुआ वायरल
- एक्टर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया ट्वीट
- प्रकाश राज ने ट्वीट कर कही यह बात
एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) अकसर समासामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते नजर आते हैं. अब प्रकाश राज ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (Jamia Millia Islamia) के छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. बता दें, रविवार को जामिया मिल्लिया के छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून का जमकर विरोध किया था. इस पर दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर के साथ बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की थी. इस हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के छात्र और सेलेब्रिटीज भी जामिया के छात्रों के सपोर्ट में आए. अब प्रकाश राज (Prakash Raj Twitter) भी इन छात्रों का समर्थन और नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं.
नुसरत जहां ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, बोलीं- CAA के विपक्ष में वोट देने के बाद, मैंने...
SILENCE is CONSENT.. let's not let any SON OF THE GUN to silence our voice #IndiansAgainstCAB #StandWithJamia #JustAsking
— Prakash Raj (@prakashraaj) December 18, 2019
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने जामिया के छात्रों के सपोर्ट में एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है. प्रकाश राज ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस ट्वीट में एक्टर ने लिखा है, "चुप्पी सहमति है, किसी को भी अपनी आवाज दबाने मत दो." प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
फरहान अख्तर का नागरिकता कानून पर ट्वीट, बोले- सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध का समय अब खत्म...
बता दें, जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों के साथ हुई हिंसा पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), सयानी गुप्ता और संध्या मृदुल समेत कई सितारे इस कानून का विरोध कर रहे हैं. अब प्रकाश राज (Prakash Raj) भी इसका समर्थन कर रहे हैं. वहीं, इस कानून को लेकर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को खूब विरोध प्रदर्शन हुए. भीड़ ने सीलमपुर टी पॉइंट से जाफराबाद टी प्वाइंट के बीच पथराव किया. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया. कई बसों में तोड़फोड़ भी की. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं