विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2022

अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा ऐश्वर्या हैं आराध्या की सबसे अच्छी टीचर, अमिताभ भी पोती को पढ़ाई में करते हैं हेल्प

अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि उनकी वाइफ ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को घर पर पढ़ाती हैं.

अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा ऐश्वर्या हैं आराध्या की सबसे अच्छी टीचर, अमिताभ भी पोती को पढ़ाई में करते हैं हेल्प
मां के साथ आराध्या
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि उनकी वाइफ ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या का बेहद ख्याल रखती हैं.  वह अपनी बेटी आराध्या की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं. वह उन्हें पढ़ाई में मदद करती हैं, उन्हें घर पर पढ़ाती हैं. हाल ही में अभिषेक बच्चन की दसवीं रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने गंगा राम चौधरी नाम के एक अशिक्षित, भ्रष्ट राजनेता का रोल किया. ट्विटर पर एक चैट के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के बारे में शेयर किया कि वह अपनी बेटी पर काफी ध्यान देती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन उन्हें कैसे पढ़ाते थे.

आराध्या फिलहाल 10 साल की हैं और पहले से ही अपने अपनी अच्छी हिंदी के लिए जानी जाती हैं. पिछले महीने हिंदी में एक कविता सुनाने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था.  यह पूछे जाने पर कि क्या वह आराध्या की पढ़ाई में मदद करते हैं, अभिषेक ने चैट शो में कहा, मुझे लगता है कि उसके पास पहले से ही दुनिया की सबसे अच्छी टीचर है, जो उसकी मां है.  
 अभिषेक ने खुलासा किया कि जब वह एक बच्चे थे, तो उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन ने पढ़ाया. वह शानदार अनुभव था.

वह साइंस स्टूडेंट थे और उनके पिता एक महान शिक्षक थे. उन्होंने कहा कि हालांकि माता-पिता हमेशा सबसे अच्छे शिक्षक नहीं होते हैं, क्योंकि बच्चे कभी-कभी डरते हैं कि अगर वे उनसे पढ़ाई में मदद करने के बारे में पूछेंगे तो माता-पिता क्या कहेंगे. दसवीं के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से  अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का काफी प्रचार किया. लोगों ने  अभिषेक की एक्टिंग की तारीफ की. गुरुवार को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कैमरे के साथ अभिषेक की एक पुरानी फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा- दसवीं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास दसवीं के बाद एसएसएस -7  है. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में व्यस्त हैं. 

ये भी देखें : रणबीर और आलिया की शादी के लिए रवाना हुए सैफ और करीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Bachchan, Aishwarya Bachchan Video Viral, Aishwarya Aaradhya Cannes, Aishwarya Aaradhya Cannes, Aishwarya Aaradhya Cannes 2018, Aishwarya Aaradhya Cannes Video, Aishwarya Aaradhya Pics, Aishwarya Aaradhya Video, Aishwarya Abhishek, Aishwarya Abhishek Aaradhya, Aishwarya Abhishek Bachchan Birthday Plans, Aishwarya Abhishek Bachchan Marriage, Aishwarya Abhishek Bachchan, Aishwarya Abhishek Films, Aishwarya Abhishek Marriage Anniversary, Aradhya Bachchan, Aradhya Bachchan Instagram, Aradhya Bachchan Enjoys With Gran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com